Health Tips: ठंड के मौसम में इन सब्जियों को नहीं खाना चाहिए, सेहत हो सकती है खराब
Health Tips: सर्दियों में कुछ सब्जियों का सेवन इम्यूनिटी को कमजोर कर सकता है। इसलिए जानिए ठंड के मौसम में किन सब्जियों से परहेज करना चाहिए और क्यों।
सर्दियों में इन सब्जियों को खाने से बचें (Image: grok)
Health Tips: सर्दियों का मौसम आते ही हम तला-भुना खाना ज्यादा पसंद करने लगते हैं या फिर सालभर खाने वाली कुछ सब्जियों को बिना सोचे-समझे खाने लगते हैं, जो इस मौसम में शरीर को फायदा देने की जगह नुकसान पहुंचा सकती हैं। हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, कुछ सब्जियां इस मौसम में इम्यूनिटी को कमजोर कर सकती हैं।
ICMR के मुताबिक, सर्दियों में इम्यून सिस्टम कमजोर होता है। इसलिए वायरल इंफेक्शन भी जल्दी हो जाता है। इसी को ध्यान में रखते हुए कुछ सब्जियां हमें नहीं खानी चाहिए। तो चलिए जानते हैं उन सब्जियों के बारे में, जिन्हें ठंड के मौसम में खाने से बचना या सीमित मात्रा में लेना चाहिए।
लोकी
लोकी को आमतौर पर हल्की और हेल्दी सब्जी माना जाता है, लेकिन सर्दियों में इसका सेवन हर किसी के लिए सही नहीं होता। लोकी की तासीर ठंडी होती है, जो इस मौसम में कफ, सर्दी और जुकाम की समस्या बढ़ा सकती है। अगर आपकी पाचन शक्ति कमजोर है या आपको बार-बार सर्दी लगती है, तो ठंड में लोकी खाने से गैस, अपच और पेट फूलने की दिक्कत हो सकती है।
ककड़ी
ककड़ी भी ठंडी तासीर वाली सब्जी है, जिसे लोग सलाद के रूप में खाते हैं। सर्दियों में ककड़ी खाने से शरीर का तापमान और गिर सकता है, जिससे पाचन क्रिया धीमी हो जाती है। इसके अलावा, ठंड के मौसम में ककड़ी खाने से गले में खराश, खांसी और साइनस की समस्या भी बढ़ सकती है। अगर बहुत मन करे, तो इसे दोपहर के समय और कम मात्रा में ही खाएं।
पत्तागोभी
पत्तागोभी सर्दियों में आसानी से मिलने वाली सब्जी है, लेकिन यह हर किसी के लिए फायदेमंद नहीं होती। इसमें मौजूद फाइबर कुछ लोगों के लिए पचाना मुश्किल हो सकता है। ठंड के मौसम में पत्तागोभी खाने से गैस, पेट दर्द और ब्लोटिंग की समस्या हो सकती है, खासतौर पर उन लोगों को जिनका डाइजेशन कमजोर रहता है। अगर इसे खाना ही हो, तो अच्छे से पकाकर और सीमित मात्रा में ही खाएं।
खीरा
खीरा शरीर को ठंडक देने के लिए जाना जाता है, लेकिन सर्दियों में यही ठंडक परेशानी का कारण बन सकती है। खीरे का सेवन ठंड के मौसम में करने से कफ बढ़ सकता है, जिससे सर्दी-जुकाम और गले की समस्या हो सकती है। खासकर सुबह या रात के समय खीरा खाने से बचना चाहिए। अगर आप हेल्दी सलाद लेना चाहते हैं, तो गाजर, चुकंदर या मूली बेहतर विकल्प हो सकते हैं।
करेला
करेला वैसे तो सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है, लेकिन सर्दियों में इसका सेवन कुछ लोगों के लिए नुकसानदायक हो सकता है। करेला शरीर को ठंडा करता है और ब्लड शुगर लेवल को तेजी से कम कर सकता है। ठंड के मौसम में करेला खाने से कमजोरी, लो ब्लड प्रेशर और इम्यूनिटी में गिरावट महसूस हो सकती है, खासतौर पर उन लोगों को जो पहले से ही कमज़ोर हैं।
ठंड में क्या खाएं?
- गाजर
- शकरकंद
- पालक
- मेथी
- सरसों का साग
किन लोगों को सावधान रहने की जरूरत है?
- जिन्हें बार-बार सर्दी-जुकाम होता है।
- जिनका पाचन कमजोर है।
- बुजुर्ग और छोटे बच्चे को ध्यान देना चाहिए।
- लो इम्यूनिटी वाले लोग को ध्यान देना चाहिए।
हर मौसम की अपनी जरूरतें होती हैं और उसी हिसाब से खानपान भी बदलना चाहिए। ठंड के मौसम में लोकी, ककड़ी, पत्तागोभी, खीरा और करेला जैसी सब्जियों का ज़्यादा सेवन सेहत बिगाड़ सकता है। अगर आप सर्दियों में खुद को फिट और एनर्जेटिक रखना चाहते हैं, तो मौसम के अनुसार सही सब्जियों का चुनाव करें।
(Disclaimer): ये लेख सामान्य जानकारी के लिए दिया गया है। हरिभूमि इसकी पुष्टि नहीं करता, अगर आपको स्वास्थ्य संबंधी कोई समस्या है तो डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें और हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए [haribhoomi.com] के साथ।