Grapes Buying: छोटी सी गलती से अंगूर न निकल जाएं खट्टे? खरीदते वक्त इन बातों का रखें ध्यान

Grapes Buying: अंगूर अगर खट्टे निकल जाएं तो खाने का पूरा मज़ा किरकिरा हो जाता है। ऐसे में मीठे अंगूर खरीदने के लिए कुछ बातों का ध्यान रखें।

Updated On 2026-02-05 16:11:00 IST

मीठे अंगूर खरीदने के टिप्स।

Grapes Buying: अंगूर ऐसा फल है जो दिखने में जितना सुंदर लगता है, स्वाद में उतना ही नाजुक होता है। कई बार बाजार से चमकदार और बड़े गुच्छे वाले अंगूर घर लाते हैं, लेकिन एक दाना मुंह में रखते ही स्वाद खट्टा निकल जाता है। ऐसे में सारा मूड खराब हो जाता है।

असल में अंगूर खरीदते वक्त की गई छोटी-सी लापरवाही इसकी मिठास छीन सकती है। अगर आप भी हर बार मीठे, रसीले और फ्रेश अंगूर घर लाना चाहते हैं, तो खरीदारी के समय कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है।

अंगूर खरीदते वक्त क्यों होती है गलती?

अधिकतर लोग अंगूर का चुनाव सिर्फ रंग और साइज देखकर कर लेते हैं। जबकि अंगूर की मिठास, ताजगी और स्वाद कई दूसरे फैक्टर्स पर भी निर्भर करता है, जैसे उसकी डंडी, खुशबू और दानों की मजबूती।

डंडी का रंग जरूर देखें

अंगूर की डंडी अगर हरी और ताजी दिखे, तो समझिए अंगूर फ्रेश हैं। अगर डंडी सूखी, भूरी या काली हो, तो अंगूर पुराने हो सकते हैं और स्वाद खट्टा निकल सकता है।

दानों की मजबूती परखें

अच्छे अंगूर हमेशा डंडी से मजबूती से जुड़े होते हैं। अगर दाने हल्के से छूते ही गिरने लगें, तो ऐसे अंगूर न खरीदें। यह खराब स्टोरेज या पुराना होने का संकेत है।

रंग से न खाएं धोखा

हरे अंगूर हल्के पीलेपन की ओर झुके हों और काले अंगूर गहरे रंग के हों, तो वे ज्यादा मीठे होते हैं। बहुत ज्यादा हल्के या फीके रंग वाले अंगूर अक्सर कच्चे या खट्टे निकलते हैं।

अंगूर की खुशबू पहचानें

फ्रेश अंगूर में हल्की-सी मीठी खुशबू होती है। अगर अंगूर से अजीब या सड़ी हुई गंध आए, तो उन्हें खरीदने से बचें।

मौसम और किस्म का रखें ध्यान

हर किस्म के अंगूर हर मौसम में मीठे नहीं होते। सीजन में मिलने वाले लोकल अंगूर आमतौर पर ज्यादा मीठे और सस्ते होते हैं, जबकि ऑफ-सीजन अंगूर खट्टे निकल सकते हैं।

अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें और हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए [haribhoomi.com] के साथ।

(लेखक:कीर्ति)

Tags:    

Similar News