Akarkara Herb: दांत दर्द से लेकर बुखार तक में असरदार है अकरकरा, जानें इसके 5 बड़े फायदे
Akarkara Herb: अकरकरा का पौधा औषधीय गुणों से भरपूर है। इसके इस्तेमाल से दांत दर्द से राहत मिलती है और अन्य हेल्थ बेनेफिट्स मिलते हैं।
अकरकरा के सेहत से जुड़े फायदे।
Akarkara Herb Benefits: अकरकरा एक ऐसा औषधीय पौधा है जिसे आयुर्वेद में नेचुरल स्टेमिना बूस्टर कहा जाता है। इसका स्वाद हल्का तीखा होता है, लेकिन इसके फायदे जबरदस्त हैं। यह शरीर को अंदर से मजबूत बनाता है और कई तरह की हेल्थ समस्याओं को जड़ से ठीक करने में मदद करता है।
आजकल लोग नेचुरल और हर्बल इलाज को ज्यादा पसंद कर रहे हैं, ऐसे में अकरकरा की डिमांड तेजी से बढ़ी है। चेहरे की ग्लो, दांतों की मजबूती, पुरुषों की शक्ति बढ़ाने से लेकर पाचन को ठीक करने तक अकरकरा कई समस्याओं का कारगर समाधान है।
अकरकरा पौधे के 5 बड़े फायदे
पाचन शक्ति को मजबूत करता है: अकरकरा पेट से जुड़ी समस्याओं के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। यह भूख बढ़ाने, गैस, बदहजमी और पेट भारी होने जैसी दिक्कतों को कम करता है। इसका गर्म तासीर वाला प्रभाव पाचन अग्नि को बढ़ाकर खाना जल्दी पचाने में मदद करता है।
इम्यूनिटी बढ़ाने में मददगार: अकरकरा शरीर की प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में कारगर है। इसमें मौजूद प्राकृतिक एंटीऑक्सीडेंट वायरस और बैक्टीरिया से लड़ने की क्षमता बढ़ाते हैं। मौसम बदलने पर होने वाली खांसी, जुकाम और संक्रमण से बचाव में यह खास तौर पर असरदार है।
दांत और मसूड़े बनाता है मजबूत: अकरकरा का प्रयोग दंत समस्याओं में लंबे समय से किया जा रहा है। यह मसूड़ों की सूजन, दांत दर्द और पायरिया में राहत देता है। इसके चूर्ण को हल्के गर्म पानी के साथ इस्तेमाल करने से दांतों को मजबूती मिलती है और सांसों की बदबू भी कम होती है।
चेहरे की ग्लो बढ़ाता है: अकरकरा त्वचा के लिए भी बेहद लाभकारी है। इसका पाउडर हल्दी या दूध के साथ मिलाकर लगाने से चेहरे पर नेचुरल ग्लो आता है। यह ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाता है और त्वचा की कसावट में सुधार करता है। दाग-धब्बों को कम करने के साथ यह चेहरे को फ्रेश और युवा लुक देता है।
पुरुषों की शक्ति और स्टेमिना बढ़ाता है: अकरकरा को आयुर्वेद में पुरुष शक्ति बढ़ाने वाली जड़ी-बूटी माना जाता है। यह शरीर में जोश, ऊर्जा और स्टेमिना बढ़ाने में मदद करता है। यौन कमजोरी और थकान को दूर करने के लिए इसका उपयोग लंबे समय से किया जा रहा है।
(Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई सामग्री सिर्फ जानकारी के लिए है। हरिभूमि इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी सलाह या सुझाव को अमल में लेने से पहले किसी विशेषज्ञ/डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।)
अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें और हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए [haribhoomi.com] के साथ।