Logo
election banner
UP Weather: यूपी में भीषण गर्मी के बीच मौसम बदल गया है। हालांकि मौसम विज्ञानियों ने अपने पूर्वानुमान में पहले ही बारिश होने की संभावना जताई थी।

UP Weather: यूपी में भीषण गर्मी के बीच मौसम बदल गया है। हालांकि मौसम विज्ञानियों ने अपने पूर्वानुमान में पहले ही बारिश होने की संभावना जताई थी। मंगलवार को पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होता हुआ नजर आया। इस दौरान कई जिलों में आंधी के साथ ही बारिश देखने को मिल रही है। 

प्रदेश के पूर्वी इलाकों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने के आसार हैं। वहीं बुधवार को भी बादलों के बीच हवा चलने से दिन का तापमान गिरेगा। वहीं मौसम विभाग ने पूर्वांचल के छह जिलों में सात और आठ मई को भी चमक-गरज के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है। 

प्रदेश का औसतन तापमान 40.4 डिग्री
मौसम विभाग ने प्रदेश में 11 औऱ 12 मई को भी बारिश और धूलभरी आंधी की संभावना जताई है। सोमवार को प्रदेश का अधिकतम 40.4 एवं न्यूनतम तापमान 26.5 डिग्री रहा। जिसके कारण ज्यादातर इलाकों में गर्मी का प्रभाव देखने को मिला। 

प्रयागराज रहा सबसे गर्म
सोमवार को प्रयागराज में सबसे ज्यादा गर्मी रही। वहां का अधिकतम तापमान 44 डिग्री दर्ज हुआ। साथ ही गर्म हवाएं भी 30 से 35 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से चलीं। वहीं राजधानी लखनऊ के मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक पूर्वी हवाओं के कारण न्यूनतम तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी।

16 किमी की स्पीड से चली पछुआ हवा 
सोमवार को दिनभर करीब 16 किमी की रफ्तार से पछुआ हवा चली। वहीं मौसम में भी बदलाव शुरू हो गया है। पूर्वी यूपी में पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव का असर साफ देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग की माने तो आने वाले 4 दिनों तक आसमान में बादलों की मौजूदगी रहेगी। इस दौरान हल्की व मध्यम बारिश होगी। इस दौरान तेज हवा भी चलेगी।

5379487