Logo
election banner
Shahad Panchamrut Recipe: चैत्र नवरात्रि के छठे दिन मां कात्यायनी का पूजन किया जाता है। इस दिन भोग में शहद से बना पंचामृत चढ़ाया जा सकता है।

Shahad Panchamrut Recipe: 56 भोग में शहद का विशेष स्थान माना गया है। आयुर्वेद के साथ ही धार्मिक तौर पर भी शहद का खास स्थान है। चैत्र नवरात्रि के छठे दिन मां कात्यायनी की पूजा की जाती है और मैया को शहद अतिप्रिय माना जाता है। माता को प्रसन्न करने के लिए इस दिन शहद से बनी चीजों का भोग अर्पित किया जाता है। आप मां का आशीर्वाद लेने के लिए उन्हें शहद पंचामृत का भोग अर्पित कर सकते हैं। 

शहद पंचामृत बनाना सरल है और ये भोग मिनटों में तैयार हो जाएगा। आपने अगर कभी शहद पंचामृत नहीं बनाया है तो हमारी बताई विधि की मदद से इसे आसानी से तैयार कर सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें: Falahari Appe Recipe: नवरात्रि व्रत में खाएं फलाहारी अप्पे, स्वाद मिलेगा लाजवाब, मिनटों में इस तरह करें तैयार

शहद पंचामृत बनाने के लिए सामग्री
दही - 100 ग्राम
शहद - 2 चम्मच
चीनी - 2 चम्मच (वैकल्पिक)
दूध और मलाई - 2 बड़े चम्मच
गाय का घी - 1 चम्मच 
गुलाब जल - 1 चम्मच
ड्राई फ्रूट्स - 1 टेबलस्पून
तुलसी पत्ते - 2-3

शहद पंचामृत बनाने की विधि
शहद पंचामृत बनाना बेहद सरल है। इसे तैयार करने के लिए इस बात का ध्यान रखना बेहद जरूरी है कि ताजा दही ही इस्तेमाल किया जाए। अगर खट्टा दही प्रयोग किया जाता है तो पंचामृत का स्वाद बिगड़ सकता है। सबसे पहले एक बड़ी कटोरी लें और उसमें दही डाल दें। इसके बाद एक बड़ी चम्मच की मदद से दही को अच्छी तरह से फेंट लें। 

इसे भी पढ़ें: चैत्र नवरात्रि पांचवां दिन: मां स्कंदमाता को लगाएं केले के हलवे का भोग, बरसेगी कृपा, मिलेगा विवेक-बुद्धि का आशीर्वाद

दही एकदम स्मूद हो जाए तो उसके बाद उसमें दूध-मलाई और शहद डाल दें और चम्मच से मिलाएं। फिर स्वादानुसार चीनी, गुलाब जल और ड्राई फ्रूट्स यानी सूखे मेवे डालकर ठीक ढंग से मिलाएं। आखिर में शहद पंचामृत में तुलसी के पत्ते डाल दें। माता को भोग के लिए शहद पंचामृत बनकर तैयार हो चुका है। पूजन के बाद सभी भक्तों को शहद पंचामृत बांटें। 

5379487