जीरा (Cumin) भारतीय रसोई में आमतौर पर उपयोग किया जाने वाला मसाला है।
जब इसे पानी में उबालकर या भिगोकर पिया जाए, तो यह शरीर को कई तरह से लाभ पहुंचाता है। यहां आपको जीरा पानी पीने के कुछ प्रमुख फायदे बता रहे हैं:
पाचन में सुधार
जीरा पानी पाचन क्रिया को मजबूत करता है और गैस, अपच, एसिडिटी जैसी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है। यह पेट को ठंडक देता है और भोजन को जल्दी पचाने में सहायक होता है।
वजन घटाने में मददगार
जीरा पानी मेटाबोलिज्म को तेज करता है और फैट बर्न करने में सहायता करता है। सुबह खाली पेट जीरा पानी पीने से शरीर की चर्बी कम करने में मदद मिलती है।
त्वचा को निखारता है
जीरा का डिटॉक्सिफाइंग गुण त्वचा से विषैले तत्वों को बाहर निकालता है जिससे स्किन ग्लो करने लगती है और मुंहासे कम होते हैं।
मासिक धर्म की परेशानी में राहत
महिलाओं में पीरियड्स के दौरान पेट दर्द या ऐंठन जैसी समस्याओं में जीरा पानी राहत दिला सकता है।
ब्लड शुगर कंट्रोल करता है
जीरा पानी ब्लड शुगर लेवल को संतुलित करने में सहायक होता है, इसलिए यह डायबिटीज़ के मरीज़ों के लिए फायदेमंद हो सकता है।
कैसे बनाएं जीरा पानी?
1 चम्मच जीरा को रातभर पानी में भिगो दें, या फिर रात में जीरे का पानी उबाल कर रख दें। अगले दिन सुबह इसे छानकर पी सकते हैं।