Oppo के ग्राहकों के लिए बड़ी खुशखबरी, 5500 रुपये सस्ता हुआ ये धाकड़ स्मार्टफोन
अगर आपका बजट 70,000 रुपये के आसपास है जो लुक, परफॉर्मेंस और कैमरा – तीनों में अव्वल हो, तो Oppo Find X9 इस वक्त काफी चर्चा में है
पिछले साल लॉन्च हुआ Oppo Find X9 अब विजय सेल्स पर कम कीमत में मिल रहा है, जिससे यह फोन पहले से ज्यादा फायदेमंद डील बन गया है
12GB RAM और 256GB स्टोरेज वाला वेरिएंट 74,999 रुपये में लिस्ट है, लेकिन AXIS बैंक क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर सीधे 5,500 रुपये का कैशबैक मिल जाता है
कैशबैक के बाद फोन की इफेक्टिव कीमत 69,499 रुपये रह जाती है, यानी लॉन्च प्राइस से करीब 5,500 रुपये की सीधी बचत
Oppo Find X9 में 6.59 इंच की AMOLED डिस्प्ले मिलती है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ बेहद स्मूद स्क्रॉलिंग और शानदार व्यूइंग एक्सपीरियंस देती है
फोन में MediaTek Dimensity 9500 प्रोसेसर दिया गया है, जो मल्टीटास्किंग, गेमिंग और हेवी ऐप्स को बिना अटके हैंडल करता है
यह स्मार्टफोन Android 16 पर बेस्ड ColorOS 16.0 पर चलता है, जिसमें नए फीचर्स के साथ क्लीन और फास्ट यूजर एक्सपीरियंस मिलता है
7,025mAh की बड़ी बैटरी एक बार चार्ज करने पर पूरा दिन आराम से निकाल देती है, साथ ही 80W वायर्ड और 50W वायरलेस फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिलता है
फोन में 50MP का वाइड, अल्ट्रा-वाइड और टेलीफोटो कैमरा दिया गया है, जिससे फोटोग्राफी हर एंगल से शानदार रहती है
203 ग्राम वजन वाला Oppo Find X9 प्रीमियम फील देता है और कनेक्टिविटी के लिए Wi-Fi 7, Bluetooth 6.0, NFC और 5G जैसे फीचर्स भी मिलते हैं