UP News: लखनऊ में विधानसभा के बाहर शख्स ने खुद को लगाई आग, पुलिस पर पिटाई का आरोप

UP News, UP Police, fire outside, UP Assembly
X
लखनऊ में विधानसभा के बाहर शख्स ने खुद को लगाई आग।
UP News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में विधानसभा के बाहर एक सख्श ने दुख को आग लगाकर आत्महत्या की कोशिश की। इस दौरान वह करीब 50 फीसदी तक जल गया है। उसका हॉस्पिटल में इलाज किया जा रहा है।

UP News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में विधानसभा के बाहर एक सख्श ने दुख को आग लगाकर आत्महत्या की कोशिश की। इस दौरान वह करीब 50 फीसदी तक जल गया है। उसका हॉस्पिटल में इलाज किया जा रहा है। शख्स को पुलिस ने हॉस्पिटल में एडमिट करवाया है। शख्स का नाम मुन्ना विश्वकर्मा बताया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार, मंगलवार 7 अक्टूबर को करीब 3:15 बजे, थाना क्षेत्र हजरतगंज, विधानसभा मार्ग पर मुन्ना विश्वकर्मा ( 40) नाम के शख्स ने खुद को आग लगाकर आत्मदाह का प्रयास किया। घटना की जानकारी मिलते ही आत्मदाह निरोधी दस्ते ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार जारी है।

यह भी पढ़ें : देवरिया में छात्राओं से छेड़छाड़ करने वाले दो आरोपियों का हाफ एनकाउंटर, पैर में लगी गोली

प्रारंभिक जांच में लगभग 50 प्रतिशत जलने की पुष्टि की गई है। बताया जा रहा है कि मुन्ना विश्वकर्मा का बंगाल टेंट हाउस के रंजीत चक्रवर्ती से पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद था, जिसके चलते उन्होंने यह कदम उठाया है। आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। थाना आलमबाग द्वारा पूछताछ व अग्रिम वैधानिक कार्यवाही जारी है।

पुलिस ने क्या कहा?
इस मामले में डीसीपी सेंट्रल रवीना त्यागी ने कहा कि 40 साल के मुन्ना विश्वकर्मा नाम के शख्स ने आत्मदाह की कोशिश की है। वह मौके पर अपने शरीर के ऊपर ज्वलनशील पदार्थ डालकर ही आया था। उन्हें फौरन सिविल हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों के मुताबिक, वह 50 फीसदी तक जल गया है। आगे की जांच की जा रही है।

पुलिस पर मारपीट का लगाया आरोप
सख्श का आरोप है कि उसको पुलिस कई बार पुलिस चौकी की ले गई और वहां पर कई बार उसके साथ मारपीट की। सख्श का टेंट हाउस के मालिक से पैसे के लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा था, जिस पर पीड़ित ने आलमबाग थाने में तहरीर दी थी, लेकिन आरोप है कि पुलिस टामलटोली करती रही और केस दर्ज नहीं किया।

यह भी पढ़ें : UP में जंगली जानवरों का खौफ: बहराइच के बाद अब अयोध्या में भेड़िए की दस्तक, दुर्गा पूजा देखने जा रही महिला पर हमला

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story