मथुरा: वृंदावन का पावन केसी घाट शुक्रवार को चीख-पुकार और मातम का गवाह बन गया। एक खुशहाल परिवार, जो बांके बिहारी के दर्शन के लिए पंजाब से आया था, उसकी खुशियां यमुना की लहरों में समा गईं।
क्षमता से अधिक भार और नाविक की हठधर्मी ने एक ऐसी त्रासदी को जन्म दिया जिसने अब तक 11 मासूम जिंदगियों को लील लिया है। नदी से निकलती लाशें और अपनों को खो चुके परिजनों का विलाप देखकर पत्थर दिल भी पसीज जाए। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भी मथुरा के इस हादसे में मृतक परिजनों से मुलाकात की।
Punjab CM Bhagwant Mann participates in the last rites of the residents of Jagraon in Ludhiana, who lost their lives in the Mathura boat capsizing tragedy.
— ANI (@ANI) April 11, 2026
(Picture Source: Bhagwant Mann/X) pic.twitter.com/XoJV8oGQn3
प्रशासन और सेना की संयुक्त टीमें अब भी लापता लोगों की तलाश में मौत से लड़ रही हैं, लेकिन उम्मीदें वक्त के साथ धुंधली होती जा रही हैं।
जनपद मथुरा के थाना मांट क्षेत्र में कल दिनांक 10.04.2026 को दोपहर लगभग 03 बजे यमुना नदी में वृंदावन और मांट के बीच पोंटून पुल के पास एक नाव दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसकी सूचना मिलते ही 08 पीआरवी, 03 एंबुलेंस, फायर सर्विस और स्थानीय पुलिस की टीमों ने तत्काल मौके पर पहुँचकर रेस्क्यू… pic.twitter.com/FNLInSdTd0
— MATHURA POLICE (@mathurapolice) April 11, 2026
शनिवार सुबह जब रेस्क्यू टीम ने देवरहा बाबा घाट के पास से एक युवक का शव निकाला, तो वहां मौजूद उसके बुजुर्ग पिता फूट-फूट कर रो पड़े। यह दृश्य इतना मार्मिक था कि वहां मौजूद सुरक्षाकर्मियों की आंखें भी नम हो गईं।
मृतकों में एक ही परिवार के 7 लोग शामिल हैं, जिनमें मां-बेटे, चाचा-चाची और बुआ-फूफा जैसे करीबी रिश्ते थे। पंजाब से आए इन श्रद्धालुओं की खुशियां पल भर में मातम में बदल गईं।
कैसे हुआ हादसा? चश्मदीद की जुबानी
हादसे में जीवित बचे एक युवक ने बताया कि नाव तट से करीब 50 फीट दूर यमुना के बीच में थी, तभी करीब 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने लगीं। नाव डगमगाने लगी और नाविक ने नियंत्रण खो दिया।
Live Video of Vrindavan Boat Accident –
— Harinath (@harinath8003) April 10, 2026
37 tourists from Punjab are drifting in the Yamuna River like fish. Fortunately, 2 boats present there immediately arrived for rescue. After that, more than half the people were safely rescued. In this accident, 10 people have died, 5 are… pic.twitter.com/i6qpssYcbt
A boat carrying tourists capsized in Yamuna in Vrindavan on Friday (April 10, 2026) afternoon, leaving at least 10 people dead and several others missing.
— Hate Detector 🔍 (@HateDetectors) April 10, 2026
About 17 people have been rescued so far, Mathura’s District Magistrate Chandra Prakash Singh confirmed, adding that efforts… pic.twitter.com/HFy9GAmHsU
पर्यटकों ने नाविक से चिल्लाकर कहा कि 'पुल आने वाला है, नाव रोक लो', लेकिन उसने अनसुना कर दिया। नाव दो बार पीपा पुल से टकराने से बची, लेकिन तीसरी बार जोरदार टक्कर हुई और नाव बीच नदी में पलट गई।
नाविक की बड़ी लापरवाही, जांच शुरू
शुरुआती जांच में सामने आया है कि नाव की क्षमता 40 लोगों की थी, लेकिन किसी भी श्रद्धालु को लाइफ जैकेट नहीं दी गई थी। हादसे के बाद फरार हुए आरोपी नाविक पप्पू निषाद को पुलिस ने 6 घंटे बाद रात 9 बजे हिरासत में ले लिया है।
वह श्रद्धालुओं को जुगल घाट से बैठाकर लाया था। नदी में 25 फीट गहरा पानी और तेज बहाव होने के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन में काफी मुश्किलें आ रही हैं।
#WATCH | Mathura | Search and rescue efforts continue to find the remaining missing persons in the Mathura boat capsize tragedy.
— ANI (@ANI) April 11, 2026
Latest visuals from the spot https://t.co/9eGpOnebjc pic.twitter.com/T0l7vSWHPf
रेस्क्यू में जुटे 250 जवान
वर्तमान में सेना, एनडीआरएफ और स्थानीय गोताखोरों समेत करीब 250 लोगों की टीम रेस्क्यू में लगी हुई है। अफसरों का कहना है कि यमुना का बहाव तेज है और नदी में भारी गाद है, जिसके कारण शवों के दबने की आशंका है। जैसे-जैसे समय बीत रहा है, शवों के फूलकर ऊपर आने की उम्मीद जताई जा रही है।
VIDEO | Mathura, Uttar Pradesh: Rescue operations are ongoing after a boat carrying tourists capsized in the Yamuna in Vrindavan on Friday afternoon, leaving at least 10 people dead and several others missing.
— Press Trust of India (@PTI_News) April 11, 2026
(Full video available on PTI Videos - https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/DeOidUY6d6










