haribhoomi hindi news
Lok Sabha election 2024: समाजवादी पार्टी ने शुक्रवार को उत्तर प्रदेश की दो लोकसभा सीटों पर प्रत्याशी घोषित किए हैं। कौशांबी से महासचिव इंद्रजीत सरोज के बेटे पुष्पेंद्र और कुशीनगर से अजय प्रताप सिंह उम्मीदवार हैं।

Lok Sabha election 2024: समाजवादी पार्टी ने शुक्रवार को उत्तर प्रदेश की दो लोकसभा सीटों के प्रत्याशियों को ऐलान किया है। सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने कौशांबी से पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव इंद्रजीत सरोज के बेटे पुष्पेंद्र सरोज और कुशीनगर सीट से अजय प्रताप सिंह को उम्मीदवार बनाया है। 

कुशीनगर कें त्रिकोणीय मुकाबले के आसार 
कुशीनगर लोकसभा सीट से स्वामी प्रसाद मौर्य भी चुनाव लड़ रहे हैं। भाजपा ने यहां से मौजूदा सांसद विजय दुबे को प्रत्याशी बनाया है। यानी कुशीनगर में अब सपा-भाजपा के प्रत्याशियों और स्वामी प्रसाद मौर्य के बीच त्रिकोणीय मुकाबला हो सकता है। कौशांबी में भाजपा ने विनोद सोनकर को टिकट दिया है। 

कौन हैं पुष्पेंद्र और अजय प्रताप सिंह 

  • पुष्पेंद्र सरोज समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव इंद्रजीत सरोज के बेटे हैं। उनकी उम्मीदवारी पर पार्टी में विरोध भी हुआ था। सपा का गुट अखिलेश यादव से मिलने लखनऊ पहुंचा था। इसके बावजूद सपा ने पुष्पेंद्र सरोज को ही प्रत्याशी बनाया है। 
  • अजय सिंह सैंथवार समाज से आते हैं। वह पूर्व विधायक स्व. जन्मेजय सिंह के बेटे हैं। 2022 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने समाजवादी पार्टी के टिकट पर देवरिया से चुनाव लड़ा था, लेकिन सफलता नहीं मिली। 
7