haribhoomi hindi news
Ayodhya Ram Mandir: बीती 22 जनवरी को रामलला की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा के बाद से ही लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं का अयोध्या में आगमन जारी है। वहीं अब रविवार को उत्तर प्रदेश की सरकार के विधायकगण रामलला के दर्शन करने पहुंचे। 

Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या में राम जन्मभूमि पर बने भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर में रविवार को योगी सरकार ने रामलला के दरबार में हाजिरी लगाई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ प्रदेश के मंत्री व विधायकों ने दर्शन किए। इस दौरान सभी बेहद उत्साहित दिखे और भक्ति भाव में डूबे हुए नजर आए।

विधानसभा अध्यक्ष बोले-मैं बहुत भावुक हूं
उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने कहा कि मैं बहुत भावुक हूं क्योंकि मैं जब इस स्थान पर आया था तो यहां एक ढ़ांचा खड़ा था, जो 6 दिसंबर को हमारे सामने टूटा था और आज सबसे सौभाग्य की बात है कि भगवान के प्रत्यक्ष रूप से दर्शन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।

राम जन्मभूमि परिसर में ही सभी करेंगे लंच 
यूपी कैबिनेट के मंत्री और विधायक विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना के साथ राम जन्मभूमि परिसर में ही लंच करेंगे। दोपहर 2 से 3 बजे के बीच लंच की व्यवस्था परिसर में ही की गई है। इसके बाद मंत्री और विधायकों का काफिला लखनऊ के लिए रवाना हो जाएगा।

10 लग्जरी बसों से आए विधानसभा अध्यक्ष और मंत्री-विधायक 
उत्तर प्रदेश के सभी विधायकों को अयोध्या ले जाने के लिए 10 लग्जरी बसों का इंतजाम किया गया था। यात्रा की शुरुआत सुबह 8:30 बजे विधानसभा से शुरू हुई। सभी बसों का काफिला 11:30 बजे अयोध्या धाम पहुँच गया। रामलला के दर्शन के लिए 12:30 से 2 बजे का समय निर्धारित किया गया है।

फोटो में देखें योगी सरकार का अयोध्या दौरा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधायकों और विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना के साथ दर्शन किए।

केशव प्रसाद मौर्य ने कहा "जो नहीं आए हैं वो केवल सपा है और सपा मतलब सफा है..."

सीएम योगी ने शेयर की तस्वीरें

 

7