haribhoomi hindi news
इन्फ्लुंएसर कंचन कुमारी को कमल कौर भाभी के नाम से पहचाना जाता था। 11 जून 2025 को वे बठिंडा में एक कार के भीतर मृत पाई गई थी। इस वारदात के बाद से मुख्य आरोपी अमृतपाल सिंह मेहरों दुबई फरार हो गया था।

पंजाब पुलिस ने मशहूर इन्फ्लुएंसर कमल कौर हत्याकांड के मामले में मुख्य आरोपी को दुबई से अरेस्ट कर लिया है। आरोपी का नाम अमृतपाल सिंह मेहरों है, जो कि दुबई में पंजाब पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस विंग और ओवरसीज फरार ट्रैकिंग एंड एक्सट्रैडिशन सेल के हत्थे चढ़ गया। पंजाब पुलिस का कहना है कि उससे पूछताछ के बाद इस साजिश से जुड़े अन्य नामों के खुलासा होने की उम्मीद है। 

क्या है पूरा मामला
सोशल मीडिया की फेमस इंन्फ्लुएंसर कमल कौर का शव 11 जून, 2025 को बठिंडा के आदेश अस्पताल के पार्किंग क्षेत्र में एक कार के भीतर मिला था। यह कार लुधियाना में रजिस्टर्ड थी। शव को देखकर पता अंदेशा हो गया था कि उसकी हत्या गला दबाकर की गई है। पुलिस ने जब शव का पोस्टमार्टम कराया तो यह अंदेशा हकीकत में बदल गया। 

पुलिस को जांच में पता चला कि उसकी हत्या के पीछे अमृतपाल सिंह शामिल है। जांच के दौरान पुलिस ने उसके सहयोगी जसप्रीत सिंह, निम्रतजीत सिंह और रणजीत सिंह को अरेस्ट कर लिया, लेकिन अमृतपाल दुबई फरार हो चुका था। 7 फरवरी को बठिंडा की अदालत ने उसे भगौड़ा घोषित कर दिया था। अदालत के इस आदेश के बाद पंजाब पुलिस ने इंटरपोल के माध्यम से उसके खिलाफ रेड कार्नर नोटिस जारी कर दिया था। अब अमृतपाल सिंह मेहरॉन पंजाब पुलिस की गिरफ्त में आ चुका है। 

कमल कौर भाभी के नाम से मिली पहचान
कमल कौर का नाम कंचन कुमारी है, लेकिन सोशल मीडिया पर उसे कमल कौर भाभी के रूप में पहचान मिली। उसके करीब 3.83 लाख से अधिक फॉलोअर्स थे। बताया जाता है कि उन्होंने सोशल मीडिया पर कई ऐसी पोस्ट भी की, जिस पर काफी विवाद हुआ था। लेकिन कमल कौर ने केवल पोस्ट ही नहीं हटाई बल्कि माफी भी मांगी। इसके बावजूद उन्हें अक्सर धमकियां मिलती रहीं। पुलिस का कहना है कि अमृतपाल की गिरफ्तारी के बाद कमल कौर के हत्या की पीछे की पूरी साजिश का खुलासा होने की उम्मीद है।

7