haribhoomi hindi news
प्रियंका चोपड़ा हाल ही में अमृतसर के स्वर्ण मंदिर पहुंचीं, जहां उन्होंने माथा टेकने के साथ सेवा भी की। बर्तन धोते हुए उनका वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर फैंस उनकी सादगी और अपनी जड़ों से जुड़े रहने की खूब तारीफ कर रहे हैं।

Priyanka Chopra Viral Video: बॉलीवुड और हॉलीवुड में अपनी धाक जमा चुकीं मशहूर एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अपने अंदाज से हर बार फैंस का दिल जीत लेतीं हैं। हाल ही में वह अमृतसर के स्वर्ण मंदिर पहुंचीं, जहां उन्होंने माथा टेककर आशीर्वाद लिया और सेवा भी की। अमृतसर से उनके कई वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

मंदिर में की सेवा, धोए झूठे बर्तन

वायरल वीडियो में प्रियंका चोपड़ा पीच कलर के सूट में नजर आईं, सिर पर दुपट्टा ओढ़े हुए वह मंदिर परिसर में प्रवेश करती दिखीं। उन्होंने हाथ जोड़कर लोगों का अभिवादन किया। एक और वीडियो में प्रियंका जमीन पर बैठकर सेवा करती नजर आईं। वह मंदिर में बर्तन धोते हुए दिखीं, जो सिख परंपरा में सेवा का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है।

उनके इस सादगी भरे और श्रद्धा से भरे अंदाज ने फैंस का दिल जीत लिया।

फैंस ने की तारीफ

प्रियंका के इन वीडियोज़ पर सोशल मीडिया यूजर्स जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “अच्छा लगा देखकर कि उन्होंने अपनी जड़ों को नहीं भुलाया।” दूसरे ने कहा, “विदेश में रहने के बावजूद दिल से भारतीय हैं।” 

प्रियंका की आने वाली फिल्में

वर्क फ्रंट की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा जल्द ही निर्देशक एस एस राजामौली की फिल्म 'वाराणसी' से भारतीय सिनेमा में वापसी करने वाली हैं। इस फिल्म में महेश बाबू और पृथ्वीराज सुकुमारन भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

फिल्म 7 अप्रैल 2027 को रिलीज होने वाली है और इसे कई भाषाओं में दर्शकों के लिए पेश किया जाएगा।

7