haribhoomi hindi news
MP weather update today: मध्य प्रदेश में शुक्रवार-शनिवार की रात रिकॉर्ड ठंड पड़ी। भोपाल में न्यूनतम तापमान 4 डिग्री लुढ़ककर 3.8 डिग्री पर पहुंच गया। शहडोल के कल्याणपुर में सबसे कम 1.5 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। 

MP weather update today: मध्यप्रदेश में पिछले 5 दिन से कड़ाके की ठंड पड़ रही है। रविवार को इंदौर, भोपाल सहित 36 जिलों में शीतलहर और कोल्ड डे का अलर्ट है। शनिवार को भी कई जिलों में सर्द हवाएं चलीं। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 2 दिन मौसम ऐसा ही रहेगा। 17-18 दिसंबर से ठंड से थोड़ी राहत मिल सकती है।   

मध्य प्रदेश में शुक्रवार-शनिवार की रात रिकॉर्ड ठंड पड़ी। भोपाल में न्यूनतम तापमान 4 डिग्री लुढ़ककर 3.8 डिग्री पर पहुंच गया। शहडोल के कल्याणपुर में सबसे कम 1.5 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि उत्तर भारत में बर्फीली हवाओं के चलते मध्य प्रदेश में ठिठुरन बढ़ी है।

जिला  न्यूनतम तापमान 
कल्याणपुर (शहडोल )  1.5 डिग्री
पचमढ़ी  2 डिग्री
गिरवर (शाजापुर) 2.5 डिग्री
उमरिया  2.8 डिग्री
मंडला  3 डिग्री
रायसेन   3.8 डिग्री
राजगढ़  4 डिग्री
नौगांव   4.1 डिग्री
जबलपुर 4.6 डिग्री
इंदौर  8.9 डिग्री
ग्वालियर-उज्जैन 6 डिग्री 

यह भी पढ़ें: दिल्लीवासियों को ठंड से मिली थोड़ी राहत, AQI फिर पहुंचा 350 के पार, जानें पूरे सप्ताह का हाल

MP में रविवार को ऐसा रहेगा मौसम 

  • रविवार को सीहोर, शाजापुर, रायसेन, विदिशा, जबलपुर और शहडोल जिले में ठंड का ऑरेंज अलर्ट है। कुछ जिलों में बर्फ जमने वाली ठंड पड़ेगी। 
  • जबलपुर, शहडोल, रतलाम, मंदसौर, देवास, बड़वानी, अशोकनगर, गुना, शिवपुरी, सागर, निवाड़ी, टीकमगढ़, पन्ना, छतरपुर, दमोह, कटनी, उमरिया, सिवनी, मंडला, अनूपपुर, सिंगरौली में शीतलहर का अलर्ट है।  
  • इंदौर, उज्जैन, धार, नरसिंहपुर, राजगढ़, बैतूल और सीधी में कोल्ड-डे का अलर्ट है। नीमच में सर्द हवाओं के साथ कोल्ड डे यानी की चेतावनी है। 

क्या कहते हैं मौसम वैज्ञानिक? 
मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो पश्चिम-उत्तर भारत में 12.6 किमी की ऊंचाई पर 222 किमी की रफ्तार से जेट स्ट्रीम हवाएं चल रही हैं। जिस कारण बर्फीली हवा एमपी-यूपी सहित अन्य राज्यों में तापमान गिर रहा है। भोपाल में शुक्रवार-शनिवार की रात सीजन की सबसे ज्यादा ठंडी रही। पारा 4 डिग्री 3.8 डिग्री पर पहुंच गया। शहडोल में के कल्याणपुर में यह डेढ़ डिग्री रहा। 

यह भी पढ़ें: 11 शहरों में रात का पारा 8 डिग्री से कम, 13 जिलों में शीतलहर का अलर्ट

इंदौर चिड़ियाघर में ब्लोअर-कंबल के इंतजाम 
इंदौर चिड़ियाघर में जानवारों को ठंड से बचाने हीटर सहित अन्य इंतजाम कराए गए हैं। जू प्रभारी डॉ. उत्तम यादव ने बताया कि तापमान तेजी से गिर रहा है। सर्दी में सरीसृप को अधिक तकलीफ होती है। यह ठंडे खून वाले जानवर है। इन्हें कृत्रिम तापमान देने के लिए हीटर और हीटिंग पैड लगाए थे, लेकिन वह कम पड़ गए, इसलिए अब ब्लोअर लगाना पड़ा है। कंबल की व्यवस्था भी की है।

अनूपपुर में ठंड से मौत 
अनूपपुर में बस स्टैंड स्थित यात्री प्रतीक्षालय में एक वृद्ध की मौत हो गई। मौत की वजह ठंड को बताया जा रहा है। पुलिस ने मृतक की पहचान मुल्ला नामक व्यक्ति के तौर पर की है। वह नगरपालिका द्वारा संचालित दीनदयाल अंत्योदय रसोई में भोजन करता था और बस की सवारी बैठाने का काम करता था। 

7