महिला की आवाज में फोन आए तो सावधान!: सीधी की इस घटना ने सबको कर दिया हैरान, जानें पूरा मामला

Bhopal crime news
X
Bhopal crime news
Sidhi crime news: सीधी में सामूहिक दुष्कर्म मामले का सनसनीखेज खुलासा हुआ है। आरोपी ने यूट्यूब से आवाज बदलने का तरीका सीखा। महिलाओं की आवाज में लड़कियों से बात करके बुलाया और एक-एक कर सात लड़कियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।

Sidhi crime news: मध्य प्रदेश के सीधी में कॉलेज में पढ़ने वाली सात आदिवासी छात्राओं से बलात्कार का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मुख्य आरोपी ने यूट्यूब से आवाज बदलने का तरीका सीखा। फिर वॉइस बदलने के ऐप का इस्तेमाल कर महिला की आवाज में लड़कियों से बात करके बुलाया और सुनसार जगह पर एक-एक कर उनके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। अब तक छह माह में 15 छात्राओं के साथ सामूहिक दुष्कर्म की बात सामने आई है। पुलिस ने तीन आरोपियों को हिरासत में लिया है। मुख्य आरोपी ब्रजेश प्रजापति है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

मोहन यादव ने गठित की SIT
सीधी की घटना को लेकर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव गंभीर हैं। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने निर्देश दिए हैं कि सीधी में अनुसूचित जनजाति की छात्राओं के साथ हुई घटना की जांच SIT करेगी। महिला डीएसपी को SIT जांच की कमान सौंपी गई है। 9 सदस्यीय SIT टीम मामले की पूरी जांच करेगी। टीम को 7 दिन के अंदर रिपोर्ट देनी होगी।

पूरी घटना: पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही
सीधी के मझौली थाने में अब तक चार छात्राओं ने पुलिस में मामला दर्ज कराया है। आरोपी मैजिक वॉयस ऐप से आवाज बदलता और आदिवासी लड़कियों को फोन करता था। खुद को टीचर बताकर बात करता और लड़कियों को बुलाकर दुष्कर्म करता था। मुख्य आरोपी बृजेश प्रजापति और उसके साथी राहुल और संदीप प्रजापति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच आगे बढ़ने पर पीड़ितों की संख्या बढ़ सकती है।

दुष्कर्म के बाद मोबाइल तोड़ देते थे
पुलिस के मुताबिक, मुख्य आरोपी बृजेश ने यूट्यूब से आवाज बदलकर बात करना सीखा। फिर उसने रंजना मैडम के नाम से स्कॉलरशिप दिलाने के लिए लड़कियों को फोन पर बुलाया। सुनसान जगह पर लड़कियों को बारी-बारी से बुलाया। एक लड़के के साथ जाने के लिए कहा जाता था। लड़का वहां पहुंचकर लड़की को उठाता और फिर किसी अनजान जगह में ले जाकर तीनों आरोपी दुष्कर्म करते थे। ऐसा एक नहीं कई लड़कियों के साथ आरोपियों ने किया। अब तक सात छात्राओं के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने की बात सामने आई है। बृजेश लड़कियों को डरा-धमकाकर छोड़ देता था। खुद को बचाने के लिए मोबाइल तोड़ देता था।

पुलिस ऐसे पहुंची आरोपियों तक
बदनामी के डर से पहले तो छात्राएं शिकायत करने से बच रही थीं। हालांकि जब छात्राओं की हिम्मत जवाब दे गई तो चार स्टूडेंट्स ने पुलिस में शिकायत कर दी। एक पीड़ित छात्रा पुलिस को शिकायत में बताया कि उसके साथ बलात्कार करने वाले आरोपी के दोनों हाथों पर जलने के निशान हैं। इससे पुलिस को मुख्य आरोपी ब्रजेश प्रजापति तक पहुंचने में आसानी हुई। मामले में मुख्य आरोपी समेत तीन युवकों ने सात छात्राओं से बलात्कार की बात कबूली है। बता दें कि ब्रजेश 2 साल यह घिनौनी हरकत कर रहा था।

मुख्य आरोपी ने की दो शादियां
जानकारी के मुताबिक, आरोपी ब्रजेश अनपढ़ है। मजदूरी करके परिवार का भरण पोषण करता है। 30 साल के ब्रजेश ने दो शादियां की हैं। पहली पत्नी को उसने छोड़ दिया था। दूसरी पत्नी से उसकी एक बच्ची है। बीते वर्षों में ब्रजेश महाराष्ट्र के कल्याण और नासिक में रोलिंग मिल में काम कर चुका है। इसके बाद जबलपुर पहुंचा और वहां उसे रोलिंग मिल में काम मिल गया। दो साल पहले हुए एक हादसे में उसके दोनों हाथ जल गए थे। इसके बाद उसने रोलिंग मिल का काम छोड़ दिया था।

कॉलेज के वाट्सऐप ग्रुप से छात्राओं के निकाले मोबाइल नंबर
सूत्रों के मुताबिक, फुरसत के दिनों में वह यूट्यूब पर वीडियो देखता रहता था। यहीं से उसे मैजिक वॉइस एप की जानकारी मिली। ज्यादा खोजबीन के बाद उसने अपने फोन में magic voice app डाउनलोड कर लिया। यहीं से पूरा खेल शुरू हुआ। उसने अपने दो दोस्तों राहुल प्रजापति और संदीप प्रजापति को साथ में लिया और आदिवासी छात्राओं को झांसे में लेने की साजिश रची। ब्रजेश के एक दोस्त ने कॉलेज के वाट्सऐप ग्रुप से छात्राओं के मोबाइल नंबर निकाले। यहीं से घटनाक्रम शुरू हुआ।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story