Logo
Betul Accident : MP के बैतूल जिले में नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे दंपत्ति की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में उनकी ढाई साल की बच्ची घायल हुई है।

Betul Accident : बैतूल के शाहपुर थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर शनिवार देर रात बड़ा हादसा हो गया। यहां तेज रफ्तार ट्रक ने एक बाइक को टक्कर मार दी जिसके कारण मौके पर ही दंपत्ति की मौत हो गई। हादसे में ढाई साल की बच्ची घायल हुई है। ट्रक भोपाल से बैतूल की ओर जा रहा था। एक्सीडेंट के बाद ट्रक चालाक मौके से फरार हो गया। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दंपत्ति के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

भोपाल से बैतूल जा रहा था ट्रक
बताया जा रहा है कि, बच्ची के पैरों में चोट आई है। अस्पताल में उसे भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। पुलिस द्वारा मृतकों के परिजनों को हादसे की सूचना देकर मामले की जांच की जा रही है।

मौके पर ही तोड़ा दम
मृतकों की पहचान सोहागपुर निवासी विजय यादव और आरती यादव के रूप में हुई है। हादसा इतना भीषण था कि, मौके पर ही दोनों ने दम तोड़ दिया। ढाई साल की बच्ची अपनी मां की गोद में बैठी थी। टक्कर के बाद वह उछलकर दूर गिर गई। उसके पैरों में चोट आई है। 

अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज
नेशनल हाइवे पर बांचा जोड़ के पास जब हादसा हुआ तो स्थानीय लोगों की भीड़ इकठ्ठा हो गई। लोगों ने देखा कि, बच्ची ठीक है जबकि उसके माता - पिता की मौत हो गई है। इसके बाद लोगों ने बच्ची को अस्पताल में भर्ती करवाया। हादसे की सूचना पुलिस को स्थानीय लोगों ने ही दी थी। पुलिस द्वारा अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। आरोपी की तलाश जारी है।

5379487