राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) ने अपने शताब्दी वर्ष के अवसर पर ‘संघ यात्रा: नए क्षितिज’ कार्यक्रम का आयोजन किया। यह दो दिवसीय कार्यक्रम मुंबई में चल रहा है। पहले दिन 7 फरवरी को सलमान खान, रणबीर कपूर और अन्य हस्तियों ने इसमें हिस्सा लिया। दूसरे दिन यानी 8 फरवरी को भी बॉलीवुड के कई दिग्गज कलाकार कार्यक्रम में उपस्थित रहे।
अक्षय कुमार और विक्की कौशल हुए शामिल
VIDEO | Bollywood Actor Akshay Kumar arrived at RSS’s Mumbai Vyakhyanmala event.
— Press Trust of India (@PTI_News) February 8, 2026
(Source: Third Party)#AkshayKumar
(Full video available on PTI Videos - https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/Ovoe8a9UWs
दूसरे दिन बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने भी इस कार्यक्रम में शिरकत की।
VIDEO | Mumbai: Actor Vicky Kaushal arrives to attend the RSS-organised Vyakhyanmala event.
— Press Trust of India (@PTI_News) February 8, 2026
(Full video available on PTI Videos - https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/vVBo5uJkP5
वहीं, विक्की कौशल कुर्ता-पाजामा में एंट्री ली। विक्की ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों से बातचीत भी की।
अनन्या पांडे भी रही मौजूद
VIDEO | Actor Ananya Panday (@ananyapandayy) arrives at 'New Horizons' lecture series marking the organisation's centenary year, in Mumbai.
— Press Trust of India (@PTI_News) February 8, 2026
(Source: Third Party)
(Full video available on PTI Videos - https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/tAGGMgLI31
नए जनरेशन की अभिनेत्री अनन्या पांडे देसी लुक के साथ इस कार्यक्रम में शामिल हुई। उनके साथ करण जौहर भी कार्यक्रम में पहुंचे। फिलहाल अनन्या अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट ‘चांद मेरा दिल’ की चर्चा को लेकर सुर्खियों में हैं।
किन सितारों ने लिया कार्यक्रम में हिस्सा
दूसरे दिन कार्यक्रम में करण जौहर, जैकी श्रॉफ, शिल्पा शेट्टी, रवीना टंडन, अदनान सामी, म्यूजिक डायरेक्टर प्रीतम चक्रवर्ती, विनीत कुमार सिंह, नितेश तिवारी, अमर कौशिक, अमित शर्मा, रमेश तौरानी, आनंद पंडित, मधुर भंडारकर, महेश मांजरेकर, एल. राय सहित कई अन्य फिल्म और म्यूजिक इंडस्ट्री के दिग्गज मौजूद रहे।
कार्यक्रम के बारे में
RSS का यह शताब्दी समारोह मुंबई के ऑडिटोरियम में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य संघ की उपलब्धियों और भविष्य की योजनाओं को साझा करना है। बॉलीवुड सेलेब्स की उपस्थिति ने इस आयोजन को और भी खास बना दिया।











