नौशाद अहमद- सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले से एक बेहद दुःखद खबर सामने आई है। बिश्रामपुर थाना क्षेत्र के रामनगर डैम में नहाने के दौरान 14 वर्षीय बालक गहरे पानी में डूब गया। हादसे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है, वहीं परिजन और ग्रामीण गहरे सदमे में हैं।
मिली जानकारी के अनुसार, बालक अपने 5-6 दोस्तों के साथ डेम में नहाने गया था। इसी दौरान वह अचानक गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। साथ मौजूद दोस्तों ने शोर मचाया, जिसके बाद स्थानीय लोगों को घटना की जानकारी मिली।
सूरजपुर जिले के बिश्रामपुर थाना क्षेत्र स्थित रामनगर डेम में नहाने के दौरान 14 वर्षीय बालक गहरे पानी में डूब गया। @SurajpurDist #Chhattisgarh pic.twitter.com/SPUnsI2Xcr
— Haribhoomi (@Haribhoomi95271) February 8, 2026
तलाशी अभियान चला रही है NDRF की टीम
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और NDRF की टीम को बुलाया गया। डीडीआरएफ की टीम डेम में लगातार तलाश अभियान चला रही है, लेकिन खबर लिखे जाने तक बालक का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। घटना के बाद से डेम परिसर में भारी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जुट गई है।











