Bhopal News : भोपाल में पानी की सप्लाई ठप होने से कोलार के रहवासी परेशान, अन्य क्षेत्रों में भी बहुत कम दबाव से सप्लाई

Water Cries
X
भोपाल में पानी की सप्लाई न होने से लोग परेशान
Bhopal News : मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में पानी की सप्लाई नहीं होने से रहवासी क्षेत्रों में लोगों को परेशान होना पड़ रहा है। पीने के पानी के अभाव में लोगों को भटका भी पड़ रहा है।

Bhopal News : मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में पानी की सप्लाई नहीं होने से रहवासी क्षेत्रों में लोगों को परेशान होना पड़ रहा है। पीने के पानी के अभाव में लोगों को भटका भी पड़ रहा है। शहर के कोलार क्षेत्र में सड़कों के निर्माणाधीन कार्य के चलते पानी की पाइप लाइन के टूटने की जानकारी भी सामने आई है।

कोलार क्षेत्र में केरवा डैम से पानी की सप्लाई होती है
बताया जा रहा है कि कोलार क्षेत्र में केरवा डैम से पानी की सप्लाई होती है। पिछले कई दिनों से कोलार में सिक्स लेन का काम तेजी से चल रहा है। गर्मियों के दिनों में यहां के रहवासियों को पानी की किल्लतों का सामना करना पड़ा। इस क्षेत्र में नियमित पानी की सप्लाई नहीं होने के चलते लोग पीने के पानी के लिए दूसरे क्षेत्रों में अपने वाहनों से ला रहे हैं।

लोगों को पानी की किल्लतों का सामना करना पड़ रहा है
कोलार क्षेत्र के रहवासियों द्वारा बताया जा रहा है कि पिछले एक सप्ताह से पानी की सप्लाई नहीं होने से लोग परेशान है। सर्वधर्म कॉलोनी के नजदीक की अन्य कालोनियों के लोगों को पानी की किल्लतों का सामना करना पड़ रहा है। रहवासी विजय कुमार के अनुसार पानी की पाइप लाइन में मेंटेनेंस कार्य नहीं होने के चलते यहां पर पानी की सप्लाई नहीं हो पाई है। क्षेत्र में सिक्स लेन का काम जारी है और रहवासी परेशान हैं।

नेहरू नगर में भी बहुत कम दबाव से सप्लाई
कोलार के रहवासियों द्वारा यह कहा जा रहा है कि पानी की समस्या को लेकर निगम के अधिकारियों को सूचना दी गई है। इसके बावजूद भी अब तक समस्या का हल नहीं हो सका है। भोपाल शहर में कोलार के अलावा अयोध्या नगर, कोटरा और नेहरू नगर में भी बहुत कम दबाव से पानी की सप्लाई होने की जानकारी सामने आई है। ऊंची इमारतों में रहने वाले लोगों के घर में सप्लाई का दबाव कम होने के चलते पानी नहीं पहुंच पा रहा है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story