haribhoomi hindi news
जग्गी हत्याकांड की सुनवाई बुधवार 1 अप्रैल को चीफ जस्टिस की अगवाई वाली डबल बेंच में हुई। कोर्ट इस मामले में कल गुरुवार 2 अप्रैल को फाइनल हियरिंग करेगी।

पंकज गुप्ते- बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित जग्गी हत्याकांड में बुधवार की सुबह हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान इस मामले में आरोपी अमित जोगी की तरफ से उपस्थित वकील ने कोर्ट से समय मांगा। कोर्ट ने उन्हें केवल एक दिन का समय देते हुए गुरुवार 2 अप्रैल को फाइनल हियरिंग करना तय किया है।

उल्लेखनीय है कि, साल 2003 में राकांपा नेता राम अवतार जग्गी की राजधानी रायपुर में सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हत्याकांड में 2007 में 28 लोगों को उम्रकैद की सजा सुनाई गई थी। इस मामले में आरोपी पूर्व सीएम अजीत जोगी के बेटे अमित जोगी को बरी कर दिया गया था। अब सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर इस मामले को रिओपन कर फिर से सुनावाई हो रही है। बुधवार को HC में चीफ जस्टिस की डिविजन बेंच में मामले की सुनवाई हुई।

सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर हुआ रिओपन
उल्लेखनीय है कि, 2 साल पहले रामावतार जग्गी हत्याकांड के दोषियों की अपील डिवीजन बेंच ने खारिज कर दी थी। कोर्ट ने उम्रकैद की सजा बरकरार रखी थी। वहीं, सुप्रीम कोर्ट ने हाल ही में CBI की अपील को स्वीकार करते हुए मामले को फिर से छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में भेजने का निर्देश दिया था।

7