गोपी कश्यप- नगरी। छत्तीसगढ़ के नगरी के सिहावा थाना क्षेत्र में युवक-युवती के शव मिलने से हड़कंप मच गया है। दरअसल, सिहावा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत महुआबहारा के आश्रित ग्राम गेंदाभरी के पास जंगल से लगे खेत में आम के पेड़ एक युवक एवं युवती के शव फांसी के फंदे पर लटके हुए पाए जाने क्षेत्र में सनसनी फैली है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दोनों आपस में परिचित बताए जा रहे हैं, जिसको प्रेम संबंधों से जोड़कर देखा जा रहा है। युवती महुआबहारा की निवासी है, जबकि युवक उमरगांव छिंदीटोला का रहने वाला बताया गया है। घटना के कारणों का फिलहाल स्पष्ट पता नहीं चल पाया है।
कीटनाशक के सेवन के बाद दोनों ने लगाई फांसी
घटनास्थल के पास से कीटनाशक दवा का एक डिब्बा बरामद हुआ है। इस आधार पर आशंका व्यक्त की जा रही है कि, दोनों ने पहले कीटनाशक का सेवन किया और उसके पश्चात फांसी लगा ली। हालांकि, इसकी पुष्टि जांच उपरांत ही की जा सकेगी। इस घटना की सूचना सिहावा पुलिस को दे दिया गया है।
मामले की जांच में जुटी पुलिस
परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। वहीं घटना के सभी पहलुओं की सूक्ष्मता से जांच की जा रही है। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि, किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और सत्यापित जानकारी के लिए प्रशासन का सहयोग करें।









