haribhoomi hindi news
Ujjain News: उज्जैन के महाकाल मंदिर में अक्षय कुमार, डिंपल कपाड़िया और टाइगर श्रॉफ ने पूजा कर देश और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।

Ujjain News: मध्यप्रदेश। अभिनेता अक्षय कुमार (Akshay Kumar) ने अपनी सास और वयोवृद्ध अभिनेत्री डिंपल कपाड़िया (Dimple Kapadia) के साथ आज उज्जैन स्थित श्री महाकालेश्वर मंदिर जाकर पूजा-अर्चना की। बुधवार तड़के अक्षय कुमार बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे और विधि-विधान से पूजा अर्चना की। मंदिर में उनकी सुरक्षा के काफी इनरजाम थे। अक्षय और डिंपल कपाड़िया के अलावा टाइगर श्रॉफ  भी बाबा महाकाल के दर्शन के लिए पहुंचे थे।

पूजा के बाद अभिनेता अक्षय कुमार ने कहा, "यह सचमुच बहुत अच्छा अनुभव है...मैंने पूरे देश और अपने परिवार के लिए प्रार्थना की। मैंने प्रार्थना की कि हमारा देश हमेशा आगे बढ़े और तरक्की करे।"

बताया जा रहा है कि, अक्षय कुमार ने नंदी हॉल में बैठकर बाबा महाकाल के दर्शन किए। इस दौरान वे बहुत देर तक महाकाल के नाम का जाप करते रहे। अक्षय कुमार ने महाकाल मंदिर के गर्भगृह की देहरी से महाकाल को जल अर्पित किया।

मंदिर समिति द्वारा अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ समेत डिंपल कपाड़िया का स्वागत सत्कार भी किया गया था। अक्षय कुमार जैसे ही मंदिर के बाहर आए उनके प्रशंकों ने उन्हें घेर लिया। बड़ी संख्या में लोग उनके साथ फोटो और ऑटोग्राफ लेने के लिए आए थे।

7