MP Police Vacancy 2026: भोपाल। मध्यप्रदेश में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए एक सुनहरा मौका सामने आया है। मध्यप्रदेश पुलिस ने साल 2026 के लिए पुलिस बैंड के अंतर्गत आरक्षक (बैंड) के 600 से अधिक पदों पर सीधी भर्ती की घोषणा की है।
इस भर्ती के माध्यम से प्रदेश के इच्छुक और पात्र पुरुष अभ्यर्थियों को पुलिस विभाग में शामिल होने का सुनहरा मौका मिलेगा। आवेदन प्रक्रिया उम्मीदवार एमपी ऑनलाइन पोर्टल के जरिए पूरा कर सकते हैं। भर्ती से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी और दिशा-निर्देश आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराए गए हैं।
पुरुष अभ्यर्थियों के लिए है भर्ती
जानकारी के अनुसार, मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा पुलिस बैंड के अंतर्गत आरक्षक (बैंड) के कुल 679 पदों पर सीधी भर्ती वर्ष 2026 हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। यह भर्ती प्रक्रिया विशेष रूप से पुरुष अभ्यर्थियों के लिए आयोजित की जा रही है।
5 अप्रैल से होगा आवेदन
इन पदों पर नियुक्ति हेतु इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी दिनांक 5 अप्रैल 2026 से 19 अप्रैल 2026 तक एमपी ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से अपने आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। अभ्यर्थियों को आवेदन हेतु एमपी ऑनलाइन की अधिकृत वेबसाइट पर जाकर निर्धारित प्रक्रिया का पालन करना होगा।
आधिकारिक वेबसाइट पर है पूरी जानकारी
इस संबंध में विस्तृत जानकारी मध्यप्रदेश पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट mppolice.gov.in पर भी उपलब्ध है, जहाँ भर्ती से संबंधित नियम, पात्रता, चयन प्रक्रिया एवं अन्य आवश्यक निर्देश देखे जा सकते हैं।









