Logo
मध्य प्रदेश में एक नए मौसम सिस्टम के सक्रिय होने से फिर से मौसम बदलने वाला है। प्रदेश के 15 जिलों में बारिश, आंधी और गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया गया है।

MP Weather Alert:  मध्य प्रदेश में एक नए मौसम सिस्टम के सक्रिय होने से फिर से मौसम बदलने वाला है। प्रदेश के 15 जिलों में बारिश, आंधी और गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया गया है। सबसे ज्यादा असर 18 फरवरी को देखने को मिलेगा, जबकि 19 फरवरी को हल्की बूंदाबांदी के आसार हैं।

इन 15 जिलों में अलर्ट
ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, राजगढ़, आगर-मालवा, नीमच, मंदसौर, निवाड़ी, टीकमगढ़ और छतरपुर शामिल हैं। मंगलवार को Gwalior Chambal क्षेत्र में बादल छाए रहेंगे, जबकि 18-19 फरवरी को बारिश की गतिविधियां तेज हो सकती हैं।

फरवरी में तीसरी बार बदलेगा मौसम
इससे पहले फरवरी की शुरुआत में दो बार ओले, बारिश और तेज आंधी का दौर आ चुका है। इससे फसलों को नुकसान हुआ था और सरकार ने सर्वे भी कराया था। अब 18 फरवरी से तीसरी बार प्रदेश भीग सकता है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, इस बार भी सिस्टम का असर कुछ इलाकों में ज्यादा रहेगा, हालांकि बाद में यह कमजोर पड़ जाएगा।

वेस्टर्न डिस्टरबेंस का असर
मौसम में बदलाव की वजह Western Disturbance (पश्चिमी विक्षोभ) को माना जा रहा है। इसके कारण ग्वालियर, चंबल और सागर संभाग के कुछ जिलों में बादल छा सकते हैं। दिन के तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट संभव है, जबकि रात और सुबह के समय हल्की सर्दी बनी रहेगी।

अगले 2 दिन कैसा रहेगा मौसम?
17 फरवरी:
कुछ जिलों में बादल छा सकते हैं। भोपाल और इंदौर में दिन के समय हल्की गर्मी का असर रहेगा।

18 फरवरी:
15 जिलों में बारिश, गरज-चमक और आंधी की संभावना।

19 फरवरी:
हल्की बूंदाबांदी हो सकती है, लेकिन तेज बारिश के आसार नहीं।
 

5379487