आशीष कुमार- बतौली। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के बतौली के ग्राम सेदम में प्रधानमंत्री ग्राम गौरव पथ योजना अंतर्गत हो रहे घटिया सड़क निर्माण और ठेकेदार की मनमानी अब भी जारी है। जहां लाखों रुपए खर्च कर ग्राम पंचायत द्वारा बनाए गए नाली को मटेरियल डाल पाट दिया गया है। अब लोगों को दोहरी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। घरों से निकलने वाले पानी का निकासी साधन ही बंद हो गया। साथ ही नाली के अभाव में सड़क का पानी घर में घुसने का जुगाड़ ठेकेदार के गुर्गे बना दे रहे हैं। अपनी परेशानी देख ग्रामीण जन ठेकेदार सहित प्रशासन से नाली बनाने की मांग की है।
आपको बता दें कि ग्राम पंचायत सेदम में जब से प्रधानमंत्री ग्राम गौरव पथ योजना अंतर्गत 20 लाख की स्वीकृति से 200 मीटर सीसी सड़क का निर्माण किया जा रहा है। तब से अब तक घटिया निर्माण सहित नाली निर्माण नहीं करने मनमानी का आरोप ग्रामीण लगा रहे हैं। जहां अधिकारियों के सह पर ठेकेदार द्वारा दबंगई दिखाते हुए घटिया निर्माण के साथ साइड सोल्डर को मजबूत करने मटेरियल डाला जा रहा है। जहां ग्राम पंचायत सेदम द्वारा 3 लाख 75 हजार के स्वीकृति से बनाए गए नाली को ही पाट दिया है।
बतौली के ग्राम सेदम में लाखों रुपए खर्च कर ग्राम पंचायत द्वारा बनाए गए नाली को मटेरियल डाल पाट दिया गया है। अब लोगों को दोहरी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। pic.twitter.com/L9ld1340p6
— Haribhoomi (@Haribhoomi95271) April 7, 2026
गुणवत्तापुर्ण निर्माण को लेकर लोगों ने जताई नाराजगी
बतौली के ग्राम पंचायत सेदम में प्रधानमंत्री ग्राम गौरव पथ योजना में बड़ी धांधली रुकने का नाम नहीं ले रहा है। जहां कुछ दिनों पूर्व ग्रामीण जनों द्वारा गुणवत्तापुर्ण निर्माण को लेकर नाराजगी जताई तो ठेकेदार ने निर्माण कार्य बंद कर दिया था और अब फिर से निर्माण हो रहा है तो ठेकेदार के गुर्गे मनमाने तरीके से फिर निर्माण में लगे हुए है। जिसे देख आज ग्रामीणों ने विरोध जता निर्माण को बंद करा दिया है।
20 लाख की स्वीकृति लेकिन नहीं होगा नाली निर्माण
आपको बता दें कि प्रधानमंत्री ग्राम गौरव पथ योजना अंतर्गत 20 लाख की स्वीकृति 200 मीटर के सीसी सड़क निर्माण में नाली निर्माण नहीं होगा। जिसकी जानकारी होने पर ग्रामीणों द्वारा नाली की मांग पर अड़े हैं। ग्रामीणों का कहना है कि, नाली के अभाव में बरसात का पानी सीधे घरों में घुसेगा। जिससे जीवन यापन करना मुश्किल हो जाएगा।
रिहायशी इलाकों में बन रहे इस सड़क निर्माण नाली बनने का दूर- दूर तक कोई प्रवधान गौरव पथ सड़क निर्माण में नहीं है। जिसकी जानकारी होने पर प्रत्येक ग्रामीण चिंतित है। जहां ठेकेदार द्वारा अब मनमाने तरीके से साइड शोल्डर में मैटेरियल डाल पेक किया जा रहा है। जिससे घरों से निकलने वाली पानी कहा बहेगा।
सड़क ऊंचा घर के दरवाजे नीचा
ग्रामीण का साफ कहना है कि जब सड़क ऊंचा बना है और घरों के दरवाजे नीचे होने से सड़क का पानी सीधे घरों में घुसेगा। हमारे घर से निकलने वाले पानी को हम कहा बहाएं हमारे लिए यह सबसे बड़ी समस्या है।
शासकीय संपत्ति को नुकसान करने वालों पर होगी करवाई- सीईओ
बतौली के सीईओ लक्ष्मीनारायण सिदार ने कहा कि पंचायत द्वारा बनाए गए नाली कोे पाटना गलत है। उन्हें नाली को छोड़कर निर्माण करना था जांच बाद आगे की करवाई होगी।
मामला का जांच कराएंगे- एसडीएम
सीतापुर एसडीएम राम सिंह ठाकुर ने कहा कि मामले की जांच कराएंगे सम्बन्धित विभाग को निर्देशित किया जाएगा।








