haribhoomi hindi news
Redmi A7 Pro 5G जल्द भारत में 13 अप्रैल 2026 को लॉन्च होगा। इसमें 6300mAh बैटरी, 32MP AI कैमरा, 120Hz डिस्प्ले जैसे खास फीचर्स मिलेंगे। खास बात है कि इसकी कीमत 10 हजार रुपए से भी कम हो सकती है।

Xiaomi के सब-ब्रांड Redmi जल्द ही भारत में एक नया बजट 5G स्मार्टफोन Redmi A7 Pro 5G को पेश करने जा रहा है। यह फोन स्टाइलिश डिज़ाइन और 6300mAh बड़ी बैटरी के साथ आएगा।  खास बात यह है कि यह डिवाइस पहले ही एशिया और यूरोप में लॉन्च हो चुका है। अब यह भारत में 13 अप्रैल 2026 (यानी आने वाले सोमवार) को लॉन्च होगा।  

माना जा रहा है कि यह फोन खास तौर पर उन यूज़र्स को टारगेट करेगा जो कम कीमत में 5G कनेक्टिविटी और दमदार बैटरी वाला स्मार्टफोन चाहते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसकी कीमत 10,000 रुपये से कम रखी जा सकती है। आइए इसके ग्लोबल वेरिएंट के स्पेसिफिकेशन्स पर नजर डालते हैं। 

Redmi A7 Pro 5G के स्पेसिफिकेशन्स (इंडिया) 
Redmi ने  इस फोन को “King of Power and Style” के रूप में टीज किया है। साथ ही अमेजन पर इसका लैंडिंग पेज भी लाइव हो चुका है। जहां इसकी पहली झलक देखने को मिलती है। यहां इसे ऑरेंज कलर वेरिएंट में दिखाया गया है और इसकी बैटरी, चिप और सॉफ्टवेयर फीचर्स को कंफर्म दिए है। 

इसके मुताबिक फोन में 6300mah की बैटरी, 32MP Dual AI कैमरा, octa core-5G चिप और Hyperos 3 सॉफ्टवेयर जैसे कई खास फीचर्स मिलेंगे। 

Redmi A7 Pro 5G के फीचर्स (ग्लोबल वेरिएंट) 
ग्लोबल मार्केट में मौजूद वेरिएंट में 6.9-इंच का IPS LCD डिस्प्ले मिलता है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट दिया गया है। यह फोन 12nm Unisoc T7250 प्रोसेसर पर काम करता है, जिसमें 4GB तक RAM और 128GB इंटरनल स्टोरेज मिलती है।

यह डिवाइस खास तौर पर उन यूज़र्स को ध्यान में रखकर बनाया गया है जो फीचर फोन से स्मार्टफोन में अपग्रेड करना चाहते हैं। Redmi A7 Pro में 13MP AI डुअल रियर कैमरा सेटअप और 8MP फ्रंट कैमरा दिया गया है। ग्लोबल वेरिएंट में इसमें 6000mAh बैटरी मिलती है, जो 15W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। हालांकि 2026 के हिसाब से इसकी चार्जिंग स्पीड ज्यादा तेज नहीं है, लेकिन यह बजट सेगमेंट में मिलने वाला एक आम फीचर है। 

7