haribhoomi hindi news
शिवपुरी में दर्दनाक हादसा, ऑटो पर ट्रक पलटने से दूल्हा-दुल्हन समेत 4 लोगों की मौत। शादी के अगले दिन ही उजड़ा परिवार।

Shivpuri Accident News: मध्यप्रदेश के शिवपुरी से शनिवार को दुखद खबर समाने आई है। बताया जा रहा है कि, एक ऑटो पर मुर्गी दाना से भरा ट्रक पलट गया। इसके चलते चार लोगों की मौत हो गई। मृतकों में दूल्हा-दुल्हन भी शामिल थे, एक दिन पहले ही इनकी शादी हुई थी। घटना सिरसौद थाना क्षेत्र में टोंगरा रोड पर पेट्रोल पंप के पास हुई है।

शुक्रवार को हुई थी शादी
बताया जा रहा है कि, राजगढ़ के रहने वाले वीरेंद्र शाक्य की शादी शुक्रवार को शिवपुरी में रहने वाली राजेश्वरी से हुइ थी। दोनों ने परिजनों की मौजूदगी में मन्दिर में शादी की थी। हादसे के चलते राजेश्वरी और वीरेंद्र समेत अन्वेश (दूल्हे की मां) और रजो (दूल्हे की भाभी) की बभी मौत हो गई। ये सभी राजगढ़ जा रहे थे। हादसे में दो लोग घायल हुए हैं जिनका इलाज किया जा रहा है।

ट्रक ऑटो पर पलटा
दूल्हे की बहन और ऑटो ड्राइवर पास की दुकान में गए थे तभी यह हादसा हुआ। जैसे ही मुर्गी दाने से भरा ट्रक ऑटो पर पलटा चारों ओर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस को मामले की सूचना दी गई।  हालांकि ऑटो को निकालने तक चारों की मौत हो चुकी थी।

पुलिस मामले की जांच में जुटी
ट्रक के नीचे दबे लोगों को निकालने के लिए जेसीबी बुलानी पड़ी। आधे घंटे बाद सभी को अस्पताल भेजा गया। डॉक्टर्स ने सभी को मृत घोषित कर दिया। शवों का पोस्टमार्टम किया जा रहा है। इसके बाद चारों शव परिजनों को सौंप दिए जाएंगे। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। शादी के अगले दिन ही दूल्हा-दुल्हन की मौत से परिवार सदमे में हैं।

(मध्यप्रदेश के जिले, कस्बे और गांवों की खबरों के लिए हरिभूमि का "ई-पेपर" पढ़ें।  यहां क्लिक करें epaper haribhoomi या शानदार अनुभव के लिए प्लेस्टोर से "हरिभूमि हिंदी न्यूज़" App डाउनलोड करें।)

7