haribhoomi hindi news
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में प्रचार अभियान जोरोशोरों पर है। बीजेपी और टीएमसी के बीच इस सियासी घमासान में आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने पीएम मोदी से अहम सवाल पूछा है।

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार अभियान जोरशोर से जारी है। बीजेपी और टीएमसी के बीच कांटे की टक्कर चल रही है। पीएम मोदी ने शनिवार को पश्चिम बंगाल के बर्धमान जिले के कटवा में चुनावी जनसभा को संबोधित कर ममता बनर्जी की सरकार पर जमकर निशाना साधा। वहीं, बंगाल की सीएम भी बीजेपी पर तीखा पलटवार कर रही है। इस बीच आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी पीएम मोदी का जिक्र कर बीजेपी पर हमला बोला है। 

आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने एक्स पर लिखा, 'सभी संस्थाओं पर कब्जा करने और लाखों वोटों को विभाजित करने के बाद भी, अगर मोदी जी पश्चिम बंगाल का चुनाव हार जाते हैं तो क्या होगा?' उनके इस बयान को बंगाल के चुनावी महायुद्ध में आप का इस्तेक्षप माना जा रहा है। 

मथुरा हादसा पीड़ित परिजनों से मिले सीएम भगवंत मान
उधर, पंजाब के सीएम भगवंत मान आज जगराओं में मथुरा नौका दुर्घटना में जान गंवाने वाले लोगों के अंतिम संस्कार में शामिल हुए। सीएम ने पीड़ित परिवारों के लिए शोक संवेदनाएं व्यक्त की। उन्होंने कहा कि दुख की इस घड़ी में आम आदमी पार्टी सरकार पीड़ित परिवारों के साथ पूरी तरह खड़ी है और हर संभव सहायता प्रदान करेगी। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें और परिवारों को इस दुख को सहने की शक्ति दें।

7