haribhoomi hindi news
Noida Airport Jobs 2026: नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर 10वीं और 12वीं पास लोगों के लिए अलग-अलग पदों पर 2442 भर्तियां निकली हैं। यहां पढ़ें जॉब से जुड़ी पूरी डिटेल

Noida Airport Jobs 2026: नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर नौकरी करने के इच्छुक युवाओं के लिए अच्छी खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि एयरपोर्ट पर ग्राउंड हैंडलिंग से जुड़े अलग-अलग पदों पर भर्तियां निकाली गई हैं। इस पोस्ट पर 10वीं और 12वीं पास लोग आवेदन कर सकेंगे। ऐसा कहा जा रहा है कि करीब  2442 पदों पर  युवाओं को भर्ती किया जाएगा, ऐसे में यह युवाओं के लिए सुनहरा मौका साबित होगा। 

जानकारी के मुताबिक, नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर नौकरी के लिए ग्राउंड स्टाफ के लिए 1257 पद, कार्गो एग्जीक्यूटिव के 639 पद और लोडर (केवल पुरुष) 546 पद पर भर्तियां की जाएंगी। ग्राउंड स्टाफ और कार्गो एग्जीक्यूटिव पद पर काम करने की इच्छा रखने वाले उम्मीदवारों को 12वीं पास होना अनिवार्य है। इसके अलावा युवाओं को लोडर पद के लिए 10वीं पास होना चाहिए। 

आयु सीमा और सैलरी क्या होगी ?

हर पद के लिए आयु सीमा भी अलग-अलग तय की गई है।  ग्राउंड स्टाफ और कार्गो एग्जीक्यूटिव के लिए 18 से 30 वर्ष की आयु होनी चाहिए। इसके अलावा  लोडर पोस्ट पर काम करने की इच्छुक लोगों की उम्र 20 से 40 साल होनी चाहिए। सैलरी की बता करें तो  ग्राउंड स्टाफ/कार्गो एग्जीक्यूटिव के लिए  25000 से 35000 रुपए, जबकि लोडर को 15000 से 25000 सैलरी दी जाएगी।  

कैसे करें आवेदन? 

उम्मीदवारों को ऑनलाइन आवेदन करना होगा। इसके लिए सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट www.niasjewar.com पर जाकर रजिस्ट्रेशन करेंगे। जहां पर पहले ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर दर्ज करना पड़ेगा। इसके बाद लॉगिन करके आवेदन फॉर्म भरना पड़ेगा।  फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करने होंगे, आवेदन शुल्क जमा करने के बाद फॉर्म का प्रिंटआउट भी निकालना जरूरी है। 

आवेदन की अंतिम तारीख 

आवेदन के लिए युवाओं को केवल 15 जून 2026 तक मौका मिलेगा। आयु की गणना 1 अप्रैल 2026 के आधार पर होगी। आवेदन केवल ऑनलाइन मोड के माध्यम से स्वीकार होंगे। ऐसा भी कहा जा रहा है कि आने वाले समय में नोएडा एयरपोर्ट से उड़ान सेवाएं शुरू की जाएंगी। ऐसे में यह मौका रोजगार की दृष्टि से बेहतर साबित होगा।

7