haribhoomi hindi news
दिल्ली के जल एवं पीडब्ल्यूडी मंत्री प्रवेश वर्मा की इस गाड़ी में कई विभागों के अधिकारी भी सवार थे। जानिये इस यात्रा के पीछे का उद्देश्य?

दिल्ली में भाजपा की सरकार जनता की समस्याओं का समाधान करने की दिशा में प्रयासरत है। टूटी सड़कें हों, पेयजल दिक्कत हो या बारिश से पहले नालों की सफाई का कार्य... हर मोर्चे पर दिल्ली सरकार कार्य कर रही है। इसी कड़ी में दिल्ली के जल मंत्री प्रवेश वर्मा भी आज गड्डी में सवार होकर समस्याओं का जायजा लेने निकले। इस गड्डी में संबंधित अधिकारी भी सवार रहे, जिन्हें सड़कों की सभी कमियों के बारे में जानकारी दी गई। 

इस मौके पर जल मंत्री प्रवेश वर्मा ने कहा कि दिल्ली सरकार काफी समय से 'गवर्नमेंट ऑन व्हील्स' अभियान चला रही है। इस अभियान के तहत आज हमारे विभाग के अधिकारी एक ही बस में मौजूद हैं। उन सभी को सड़क की कमियों और दिखाई देने वाली समस्याओं के बारे में जानकारी दी जा रही है, ताकि वे इन सभी कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा कर सकें। उन्होंने कहा कि इससे हमारे कई कार्यों को आगे बढ़ाने में मदद मिलती है। 

काम में देरी या लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी
प्रवेश वर्मा ने बताया कि शनिवार की छुट्टी होने के बावजूद सरकार ने आज जमीनी स्तर पर निरीक्षण किया। पीडब्ल्यूडी, सूचना एवं यातायात नियंत्रण विभाग (आई एंड एफसी), एसीएस, विशेष सचिव, ईएनसी, मुख्य अभियंता और एसई सहित सभी वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक बस में सवार होकर उन्होंने निरीक्षण किया। पीडब्ल्यूडी मुख्यालय से लेकर एमएसओ भवन, मूलचंद, एम्स, छतरपुर मेट्रो, नेल्सन मंडेला मार्ग, मुनीरका फ्लाईओवर, विवेकानंद मार्ग और हयात रीजेंसी तक हर जगह का जायजा लिया।

उन्होंने कहा कि जहां भी लापरवाही या खामी पाई गई, वहां मौके पर ही सख्त निर्देश जारी किए गए। यह स्पष्ट कर दिया गया कि काम में देरी और लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

7