Ranveer Singh: बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह इन दिनों अपनी फिल्म ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ की सफलता का जश्न मना रहे हैं। इसी बीच हाल ही में उन्होंने नागपुर का दौरा किया जिसकी काफी चर्चा हो रही है। सामने आईं खबरों के मुताबिक यहां रणवीर सिंह ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) प्रमुख मोहन भागवत (Mohan Bhagwat) से मुलाकात की। ये दौरा 'धुरंधर' और इसके सीक्वल की अपार सफलता के बाद सामने आया है।
नागपुर में RSS मुख्यालय पहुंचे रणवीर सिंह
रिपोर्ट्स के मुताबिक, रणवीर सिंह शुक्रवार को नागपुर पहुंचे। वे करीब शाम 4 बजे डॉ. बाबासाहब अंबेडकर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतरे और सीधे RSS मुख्यालय, महल पहुंचे। यहां उन्होंने लगभग डेढ़ घंटे तक समय बिताया।
🚨Peak Burnol moment for Leftist
— Courageous (@CourageousRo) April 11, 2026
>Ranveer Singh reaches RSS Headquarters in Nagpur to pay tributes to RSS founder Hedgewar after attending the anant Ambani Birthday
Bro is giving sleepless night after night to his haters, The real Dhurandhar 🔥 pic.twitter.com/C7d2blY3wV
कहा जा रहा है इस दौरान रणवीर सिंह ने मोहन भागवत से मुलाकात की और अपनी फिल्म ‘धुरंधर 2’ को लेकर बातचीत भी की। साथ ही उन्हें संघ के कार्यों और सामाजिक गतिविधियों के बारे में जानकारी दी गई।
हेडगेवार स्मृति मंदिर में दी श्रद्धांजलि
अपने नागपुर दौरे के दौरान रणवीर सिंह डॉ. हेडगेवार स्मृति मंदिर भी पहुंचे। यहां उन्होंने RSS के संस्थापक के.बी. हेडगेवार और पूर्व सरसंघचालक एमएस गोलवाकर को श्रद्धांजलि अर्पित की।
बताया जा रहा है कि इस दौरान उन्हें इन नेताओं के जीवन और विचारों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। रणवीर ने RSS के कई सदस्यों से बातचीत भी की।
क्यों हुई मुलाकात?
हालांकि, इस मुलाकात को लेकर RSS की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। ऐसे में इस बैठक के एजेंडे को लेकर कई तरह की चर्चाएं हो रही हैं। फिल्म को लेकर पहले से ही विवाद है और इसे प्रोपगेंडा फिल्म बताया जा रहा है।

बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर 2’ का जलवा
रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’, जिसका निर्देशन आदित्य धर ने किया है, बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। फिल्म ने दुनियाभर में 1000 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है।
इतना ही नहीं, यह फिल्म भारत में 100 करोड़ रुपये नेट का आंकड़ा पार करने वाली बड़ी फिल्मों में शामिल हो गई है और लगातार नए रिकॉर्ड बना रही है।
स्टार कास्ट और खास कैमियो
इस फिल्म में रणवीर सिंह के साथ Arjun Rampal, R. Madhavan, Sanjay Dutt, Rakesh Bedi और Sara Arjun अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। वहीं, Yami Gautam फिल्म में एक खास कैमियो करती दिखाई दी हैं।
अनंत अंबानी की पार्टी में भी आए थे नजर
RSS प्रमुख से मुलाकात से पहले रणवीर सिंह Anant Ambani के जन्मदिन समारोह में भी शामिल हुए थे। जामनगर में आयोजित इस भव्य पार्टी में उन्होंने अन्य बॉलीवुड सितारों के साथ जमकर मस्ती की और भजन पर डांस करते भी नजर आए।
क्यों खास है रणवीर का यह दौरा?
रणवीर सिंह का यह नागपुर दौरा इसलिए भी खास माना जा रहा है क्योंकि यह ऐसे समय में हुआ है जब उनकी फिल्म सफलता के नए आयाम छू रही है। साथ ही, RSS प्रमुख से उनकी मुलाकात ने इस दौरे को और ज्यादा चर्चा में ला दिया है।
फिलहाल, इस मुलाकात के पीछे की असली वजह क्या थी, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है, लेकिन इसने सिनेमा और सामाजिक हलकों में हलचल जरूर पैदा कर दी है।









