haribhoomi hindi news
Ghaziabad News: गाजियाबाद के जयपुरिया सोसाइटी में मंगलवार को एक 18 साल की युवती का शव मिलने के बाद सोसाइटी में हड़कंप मच गया। परिजनों का आरोप है कि उनकी बेटी के साथ रेप करने के बाद उसकी हत्या की गई है।

Ghaziabad News: गाजियाबाद के जयपुरिया सनराइज सोसाइटी में मंगलवार सुबह एक 18 साल की युवती का शव मिलने से सोसाइट में हड़कंप मच स गया। बताया जा रहा कि युवती सोसाइटी की 16 मंजिल से नीचे गिरी थी और नीचे गिरते ही उसकी मौत हो गई। युवती के पिता गाड़ियों को साफ करने का काम करते हैं। लड़की यूपीएससी तैयारी कर रही थी। उसका सपना पढ़ लिखकर अधिकारी बनने का था। वहीं ऐसा भी बताया जा रहा है कि युवती हर दिन सोसाइटी में दौड़ भी लगाती थी। इसके अलावा मृतक लड़की के पिता का आरोप है कि उनकी बेटी के साथ दुष्कर्म करने के बाद उसकी हत्या करके शव 16वीं मंजिल से नीचे फेंका गया है।

मंगलवार सुबह हुआ हादसा

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मंगलवार सुबह को जैसी ही युवती नीचे गिरी, तो सोसाइटी में अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोगों ने दौड़कर जाकर देखा तो पाया कि निर्वस्त्र अवस्था में एक युवती का शव पड़ा हुआ है। इसके बाद इस घटना के बारे में पुलिस को सूचना दी गई, सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस की जांच शुरू

इंदिरापुरम के एसीपी अभिषेक श्रीवास्तव के अनुसार, पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। आसपास के सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है। सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से इस बात का पता लगाया जा सकता है कि लड़की वहां अकेली गई थी या फिर उसके साथ वहां कोई और भी था। उन्होंने आगे कहा कि यह कोई हादसा है या वारदात अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। आसपास के लोगों और परिजनों से पूछताछ की जा रही है।

परिवार का आरोप

मृतक युवती के पिता का आरोप है कि पहले उनकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया गया है और उसकी हत्या करने के बाद शव को नीचे फेंका गया है। घटना के बाद से सोसाइटी में कोहराम मचा हुआ है और पीड़ित परिवार से पुलिस प्रशासन से न्याय की गुहार लगा रहा है। परिवार ने दोषियों के खिलाफ सख्त कर्रवाई करने की मांग की है।

7