Ghaziabad Service Road: उत्तर प्रदेश के नोएडा सेक्टर 62 के पास गाजियाबाद की ओर जाने वाली सर्विस रोड आज 9 अप्रैल गुरुवार से अगले 2 महीने के लिए बंद रहेगी। बताया जा रहा है कि मेट्रो परियोजना से जुडे़ काम की वजह से रोड को 10 जून के लिए बंद कर दिया गया है। इसे लेकर दिल्ली मेट्रो रेल निगम (DMRC)द्वार एक्स पोस्ट के माध्यम से जानकारी दी है।
पोस्ट में उन्होंने कहा है कि यह बंद पियर P386 के पास स्थित सर्विस रोड को प्रभावित करेगा, जहां नींव डालने और 2 विशेष स्टील स्पैन लगाने का काम किया जा रहा है। निर्माण काम की वजह से वाहनों की आवाजाही भी प्रभावित रहेगी। ऐसे में लोगों को अगले 2 महीने तक वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है।
DMRC द्वारा जारी पोस्ट के तहत लोगों को सलाह दी गई है कि यह काम नोएडा सिटी सेंटर और नोएडा इलेक्ट्रॉनिक सिटी के बीच मेट्रो लाइन-III विस्तार के तहत बनाई जा रही ट्रेन रिवर्सल सुविधा का अहम हिस्सा है। ऐसे में प्रभावित रूट पर यातायात पर रोक रहेगी।
गाड़ियों के सुगम आवागमन के लिए वैकल्पिक मार्ग भी बनाए गए हैं। यात्रियों को सलाह देते हुए कहा गया है कि वे यात्रा पर जाने से पहले योजना बना लें। वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करें, और असुविधा से बचने के लिए यातायात पुलिस द्वारा जारी निर्देशों का पालन करें।
Advisory
— Delhi Metro Rail Corporation (@OfficialDMRC) April 8, 2026
The service road near Pier P386, towards Ghaziabad near Sector 62, Noida will remain closed from 09.04.2026 to 10.06.2026 for casting of foundation & erection of two special Steel span. The work is being carried out for the train reversal facility under Metro Line-III… pic.twitter.com/V5FC0Wp9kK
नोएडा और ग्रेटर नोएडा में तीन रूट का निर्माण
ऐसा भी कहा जा रहा है कि नोएडा और ग्रेटर नोएडा में 3 नए मेट्रो रूट का विस्तार किया जा रहा है, जिसमें पहला रूट नोएडा मेट्रो की एक्वा लाइन ग्रेनो डिपो मेट्रो स्टेशन से बोड़ाकी रूट तक है। दूसरा रूट नोएडा एक्वा लाइन के सेक्टर 142 से लेकर बोटेनिकल गार्डन तक मेट्रो प्रस्तावित है, इसमें बोटेनिकल गार्डन, नोएडा सेक्टर 44, नोएडा ऑफिस, नोएडा सेक्टर 97, नोएडा सेक्टर 105, नोएडा सेक्टर 108, नोएडा सेक्टर 93 और पंचशील बालक इंटर कॉलेज मेट्रो स्टेशन हैं। इसके अलावा तीसरा रूट नोएडा सेक्टर-51 से ग्रेटर नोएडा सेक्टर-4 तक रहेगा।
इन स्टेशनों पर हो रही एस्केलेटरों की मरम्मत
दिल्ली मेट्रो द्वारा भी सुरक्षा बढ़ाने और आवागमन को सुगम बनाने को देखते हुए ब्लू और ग्रीन लाइन के स्टेशनों पर कुछ एस्केलेटरों की बड़े पैमाने पर मरम्मत का काम किया जा रहा है। इसके बन जाने के बाद यात्रियों को काफी फायदा होगा।
करकड़डूमा (प्लेटफॉर्म-2 से कॉनकोर्स तक), निर्माण विहार (ग्राउंड फ्लोर से कॉनकोर्स तक), इंद्रलोक (प्लेटफॉर्म-3 से कॉनकोर्स तक), प्रीत विहार (ग्राउंड फ्लोर से कॉनकोर्स तक), आनंद विहार (प्लेटफॉर्म-2 से कॉनकोर्स तक), सुभाष नगर (ग्राउंड फ्लोर से कॉनकोर्स तक), अशोक पार्क मेन (प्लेटफॉर्म-1 से कॉनकोर्स तक) इन स्टेशनों पर दिल्ली मेट्रो ने यात्रियों को उपलब्ध लिफ्ट का इस्तेमाल करने की सलाह दी है।










