News in Brief, 24 November: मध्य प्रदेश [MP] की बड़ी खबरें एक साथ, एक क्लिक में पढ़ें

MP today big hindi news READ on singal click of the 19 April 2025 Saturday
X
News in Brief, 19 April: मध्य प्रदेश [MP] की बड़ी खबरें एक साथ, एक क्लिक में पढ़ें
News in Brief, 24 November : मध्यप्रदेश में रविवार (24 नवंबर) को कहां-क्या हो रहा है। आपके काम की हर जानकारी यहां (haribhoomi.com) पर एक क्लिक पर मिलेगी।

News in Brief, 24 November: देश का दिल कहे जाने वाले एमपी की सियासी हलचल और प्रदेश की अनगिनत छोटी-बड़ी खबरें रोज़ाना हमारी ध्यान में होती हैं। हरिभूमि न्यूज के खास सेगमेंट 'एमपी की बड़ी खबरें' में आपको समाचार की दुनिया से जुड़ी हर गतिविधि का अपडेट आसान भाषा में मिलेगा। तो चलिए, समाचार की दुनिया में अपडेट रहें और एमपी की हर खबर से अपनी जानकारी को बढ़ाएं।

मध्य प्रदेश की ताजा खबरें ; MP Live Update

शादी से पहले नदी में डूबे सगे भाई, मौत
सागर के केसली थाना क्षेत्र में रविवार सुबह नदी में डूबने से सगे भाइयों की मौत हो गई। वह मौसी के यहां शादी में शामिल होने आए थे। रविवार को ही बारात जानी थी, लेकिन उससे पहले यह घटना हो गई। पुलिस ने बताया, गुड्डू खान के परिवार में शादी है। लेकिन बारात से पहले सुनार नदी में डूबने से बीना निवासी अल्ताफ (19) और तय्यब (22) पिता अब्दुल सईद डूब गए।

सीढ़ियों से गिरा पत्थर, 3 वर्षीय बच्ची की मौत
इंदौर के कनाड़िया क्षेत्र में श्रमिक के तीन वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। सीढ़ियों से उसके ऊपर पत्थर पर गिर गया था। जिससे सिर और सीने में चोट आई थी। एमवाय में इलाज के दौरान बच्ची ने दम तोड़ दिया।

बेटे तेजस्वी संग दतिया पहुंचे लालू यादव
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और उनके बेटे तेजस्वी यादव रविवार को दतिया पहुंचे। लालू यादव यहां मां पीतांबरा पीठ के दर्शन करेंगे। कांग्रेस नेताओं ने एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया।

CM मोहन यादव यूके और जर्मनी जाएंगे
मुख्यमंत्री मोहन यादव 24 से 30 नवंबर तक यूके और जर्मनी की यात्रा में रहेंगे। रविवार को वह भोपाल से मुंबई और फिर वहां से लंदन जाएंगे। लंदन में 25 नवंबर को ब्रिटिश संसद, किंग्स क्रॉस और पुनर्विकास स्थलों का दौरा करेंगे। सीएम लंदन में फ्रेंड्स ऑफ़ मध्यप्रदेश प्रवासी भारतीयों द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस कार्यक्रम में 400 प्रवासी भारतीय शामिल होंगे।

28-29 को जर्मनी में रहेंगे CM
सीएम मोहन यादव 28 और 29 नवंबर को जर्मनी में रहेंगे। 28 नवंबर को वह सुबह बवेरिया राज्य सरकार के नेताओं और म्यूनिख में काउंसिल जनरल ऑफ इंडिया से चर्चा करेंगे। इसके बाद SFC Energy का भ्रमण करेंगे। बेयरलोचर ग्रुप के साथ लंच करेंगे। सीएम इन्वेस्टमेंट अपॉर्चुनिटीज इन मध्यप्रदेश, इंटरैक्टिव सेशन में शामिल होंगे।

यह भी पढ़ें: भोपाल में आज कहां क्या हुआ? एक क्लिक में पढ़ें जरूरी खबरें

धीरेंद्र शास्त्री की यात्रा के दौरान हादसा, महिलाएं जख्मी
छतरपुर जिले के नौगांव में शनिवार को पं धीरेंद्र शास्त्री की हिंदू एकता यात्रा के दौरान बड़ा हादसा हो गया। इस दौरान छत का छज्जा गिरने से कई महिलाएं घायल हो गईं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 5 की हालत गंभीर है। घायलों में 10 साल की बच्ची भी शामिल है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story