News in Brief, 23 November: मध्य प्रदेश [MP] की बड़ी खबरें एक साथ, एक क्लिक में पढ़ें

MP today big hindi news READ on singal click of the 19 April 2025 Saturday
X
News in Brief, 19 April: मध्य प्रदेश [MP] की बड़ी खबरें एक साथ, एक क्लिक में पढ़ें
News in Brief, 23 November : मध्यप्रदेश में शनिवार (23 नवंबर) को कहां-क्या हो रहा है। आपके काम की हर जानकारी यहां (haribhoomi.com) पर एक क्लिक पर मिलेगी।

News in Brief, 23 November: देश का दिल कहे जाने वाले एमपी की सियासी हलचल और प्रदेश की अनगिनत छोटी-बड़ी खबरें रोज़ाना हमारी ध्यान में होती हैं। हरिभूमि न्यूज के खास सेगमेंट 'एमपी की बड़ी खबरें' में आपको समाचार की दुनिया से जुड़ी हर गतिविधि का अपडेट आसान भाषा में मिलेगा। तो चलिए, समाचार की दुनिया में अपडेट रहें और एमपी की हर खबर से अपनी जानकारी को बढ़ाएं।

मध्य प्रदेश की ताजा खबरें ; MP Live Update

सीएम आज से 6 दिवसीय विदेश दौरे पर
मध्यप्रदेश में विदेशी निवेश लाने के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार से 6 दिवसीय विदेश दौरे पर रहेंगे। भोपाल समेत आसपास के उद्योगपतियों का समूह उन्हें दही-मिश्री खिलाकर रवाना करेंगे। सीएम शाम को भोपाल से मुंबई के लिए उड़ान भरेंगे। सोमवार को लंदन पहुंचेंगे और 25 से 30 नवंबर तक यूके और जर्मनी के अलग-अलग शहरों में उद्योगपतियों और उनके प्रतिनिधियों से मप्र में निवेश पर बात करेंगे। साथ ही भोपाल में फरवरी 2025 में प्रस्तावित ग्लोबल इन्वेस्टर समिट के लिए विदेशी निवेशकों को आमंत्रित भी करेंगे।

इसे भी पढ़ें: Bhopal News in Brief, 23 November: भोपाल में आज कहां क्या हुआ? एक क्लिक में पढ़ें जरूरी खबरें

कृषि में महाराष्ट्र की तकनीकी को अपनाएगा एमपी
कृषि क्षेत्र में महाराष्ट्र कई नवाचार कर रहा ह। जिसे एमपी भी अपनाएगा। इसके लिए कृषि मंत्री के एदल सिंह कंषाना के नेतृत्व में मंत्रियों व अधिकारियों का संयुक्त दल नागपुर समेत महाराष्ट्र के अन्य शहरों का भ्रमण करेगा। महाराष्ट्र कृषि के क्षेत्र में सीएनजी से चलने वाले ट्रैक्टर का उपयोग कर रहा है, जो प्रदूषण से लड़ने में काफी मददगार साबित हो रहे हैं। किसानों को खेती में लागत भी कम आ रही है, क्योंकि डीजल वाले ट्रैक्टर से खेती करना महंगा पड़ रहा। इतना ही नहीं, ड्रोन तकनीक से निगरानी को भी बढ़ावा दिया जा रहा है जो किसानों के लाभप्रद साबित हो रही है।

8वीं तक के हाफ इयरली एग्जाम 16 दिसंबर से शुरू होंगे
मध्यप्रदेश में कक्षा तीसरी से आठवीं तक के हाफ इयरली एग्जाम 16 दिसम्बर से शुरू होंगे। राज्य शिक्षा केन्द्र ने इसके निर्देश जारी किए हैं। परीक्षा 21 दिसम्बर को समाप्त होगी। प्रश्नपत्र 80 अंकों का होगा। इसमें 26 सवाल होगा। मूल्यांकन सहित रिजल्ट के लिए भी स्कूलों को निर्देशित किया गया है।

इसे भी पढ़ें: राजस्व महाअभियान 3.0: भोपाल में 3 सप्ताह में होगा 2700 मामलों का निपटारा; 7 दिन में 990 केस सुलझे

कांग्रेस के जिला प्रभारी और सहप्रभारियों का ऐलान
भोपाल में 2 दिन तक प्रदेश कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक हुई। शुक्रवार को दूसरे दिन पॉलिटिकल अफेयर कमेटी के फैसलों को लेकर चर्चा हुई। इसके बाद शाम को जिले के प्रभारी और सह प्रभारियों के नामों का ऐलान किया। पार्टी ने प्रदेश के 70 संगठनात्मक जिलों में प्रभारी और सह प्रभारियों को दायित्व सौंपा है।

राज्य स्तरीय पुलिस अस्पताल का सीएम आज करेंगे शुभारंभ
राजधानी भोपाल में बने प्रदेश के पहले राज्य स्तरीय पुलिस अस्पताल का शनिवार दोपहर 1 बजे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शुभारंभ करेंगे। इसके लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शुक्रवार को डीजीपी सुधीर सक्सेना ने तैयारियों का जायजा लिया। बता दें कि यह प्रदेश का पहला पुलिस अस्पताल होगा, जहां प्रदेशभर के पुलिसकर्मी और उनके परिवार को बेहतर इलाज की सुविधा मिल सकेगी। पुलिस विभाग की यह सर्वसुविधायुक्त 50 बिस्तर अस्पताल 12 करोड़ रुपए की लागत से तैयार की गई है। अस्पताल में 8 डॉक्टर और 15 पैरामेडिकल स्टाफ की नियुक्ति की गई है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story