Bhopal News in Brief, 23 November: भोपाल में आज कहां क्या हुआ? एक क्लिक में पढ़ें जरूरी खबरें

Bhopals today big hindi news in brief of the 19 April 2025 Saturday
X
Bhopal News in Brief, 19 April: एक क्लिक में पढ़ें भोपाल की जरूरी खबरें।
Bhopal News in Brief, 23 November: भोपाल में शनिवार (23 नवंबर) को कहां-क्या हो रहा है। आपके काम की हर जानकारी यहां (haribhoomi.com) पर एक क्लिक पर मिलेगी।

Bhopal News in Brief, 23 November: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में सियासत, साहित्य और संस्कृति से जुड़ी रोजाना कई खबरें हमारे ध्यान में होती हैं। हरिभूमि के 'भोपाल टूडे न्यूज' सेगमेंट में भोपाल से जुड़ी हर गतिविधि का अपडेट आसान भाषा में मिलेगा। तो चलिए, समाचार की दुनिया में अपडेट रहें और भोपाल शहर की हर खबर से जानकारी को बढ़ाएं।

Bhopal Today Live Update

भोपाल से चलने वाली 22 ट्रेनों के नंबर बदले
भोपाल और रानी कमलापति से चलने वाली 22 लंबी दूरी की ट्रेनों को स्पेशल कोटे से बदलकर नियमित कोटे में चलाया जाएगा। भोपाल रेल मंडल ने 1 जनवरी से नया शेड्यूल जारी करने का ऐलान कर दिया है। इसी के साथ यात्रियों को संक्रमण काल के पहले मिलने वाली सीमित किराए की सुविधा दोबारा शुरू हो जाएगी। नियमित ट्रेनों का किराया स्पेशल ट्रेनों के मुकाबले 20 से 25 प्रतिशत तक काम रहेगा एवं इनमें जनरल कोच की संख्या भी दोगुनी की जाएगी। सीनियर डीसीएम सौरभ कटारिया ने बताया कि नई व्यवस्था के तहत स्पेशल ट्रेनों के नंबर की शुरुआत में लगने वाले जीरो अंक को हटा लिया जाएगा।

10 हजार दीपों से जगमगाएगी शाहपुरा झील
कलार समाज के आराध्य देव राजराजेश्वर सहस्रबाहु भगवान के प्रिय दीपोत्सव को इस वर्ष भव्य रूप से मनाया जाएगा। इस अवसर पर भोपाल के शाहपुरा झील में दस हजार दीपों का दान किया जाएगा। इन दीपों को आटे से बनाया गया है, ताकि जल में विसर्जित होने के बाद ये मछलियों के लिए भोजन बन सकें। दीपोत्सव का मुख्य आयोजन शनिवार को संध्या 6 बजे शाहपुरा तालाब पर होगा, जहां दीपों की माला बनाकर भगवान सहस्रबाहु की आकृति 'एक राष्ट्र, एक चुनाव, एक राष्ट्र, एक कानून' और 'महाकाल लोक' के संदेशों के साथ बनाई जाएगी।

इसे भी पढ़ें: News in Brief, 23 November: मध्य प्रदेश [MP] की बड़ी खबरें एक साथ, एक क्लिक में पढ़ें

लेक व्यू अशोक 150 कमरों का नया होटल बनेगा
भोपाल के बड़े तालाब किनारे स्थित होटल लेक व्यू अशोक को 150 कमरों का बनाया जाएगा। होटल में इस तरह की वर्ल्ड क्लास सुविधाएं जुटाई जाएंगी ताकि राजधानी में बड़े आयोजन आसानी से हो सकें। मौजूदा होटल को तोड़कर नए सिरे से बनाने का यह प्रोजेक्ट पीपीपी (पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप) आधार पर होगा। इसे प्राइवेट पार्टनर को 60 साल के लिए लीज पर दिया जाएगा। साधिकार समिति की बैठक में मुख्य सचिव अनुराग जैन ने पर्यटन विकास निगम के इस प्रोजेक्ट पर सैद्धांतिक सहमति दी है। प्राइवेट पार्टनर को इसे कम से कम 5 स्टार होटल बनाना होगा। अभी यह अभी 3 स्टार होटल है।

बरखेड़ी डोब में गौशाला का भूमिपूजन आज
हुजूर के बरखेड़ी डोब गांव में 25 एकड़ क्षेत्र में प्रदेश की पहली हाईटेक गौशाला बनेगी। इस गौशाला का भूमिपूजन मुख्यमंत्री मोहन यादव 23 नवंबर को करेंगे। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर गुरुवार को कलेक्टर कोशलेंद्र विक्रम सिंह ने आयोजन स्थल का निरीक्षण किया। क्षेत्रीय विधायक रामेश्वर शर्मा, नगर निगम आयुक्त हरेंद्र नारायण, पुलिस अधीक्षक प्रमोद सिन्हा सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि साथ रहे। इस अत्याधुनिक सुविधाओं से लेस गोशाला का भूमिपूजन 23 नवंबर को सुबह 10 बजे बरखेड़ी डोब गांव में किया जाएगा।

भोपाल-विदिशा हाईवे होगा फोरलेन
भोपाल-विदिशा रोड (एसएच-18) को 2 लेन से 4 लेन किया जाएगा। एमपीआरडीसी (मध्य प्रदेश सड़क विकास निगम) ने इसके निर्माण का प्रस्ताव दिया है। इस सड़क को एक्सप्रेस-वे जैसा बनाया जाएगा। इस पर सर्विस लेन भी होगी। निर्माण हाइब्रिड एनीयुटी मोड पर होगा। स्टेट हाईवे की मौजूदा लंबाई 55 किमी है। यह भोपाल में भानपुर चौराहा अयोध्या बाइपास से प्रारंभ होती है और सांची-सलामतपुर जंक्शन पर एनएच-146 पर समाप्त होती है। यह सड़क भोपाल और रायसेन जिलों से होकर गुजरती है। भानपुर, चोपड़ाकला, सुखी सेवनियां, डोब, बालमपुर, दीवानगंज और सलामतपुर जैसे आवासीय क्षेत्रों को जोड़ती है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story