MP का मौसम: भोपाल, इंदौर, जबलपुर सहित 35 से ज्यादा जिलों में कोहरा; जानिए आपके शहर में कितनी ठंड

MP Weather
X
भोपाल सहित 5 जिलों में पारा 9 डिग्री नीचे लुढ़का
Aaj ka Mausam: मध्यप्रदेश में आज का मौसम (शुक्रवार, 3 जनवरी) को कैसा रहेगा। भोपाल, इंदौर, जबलपुर सहित 35 से ज्यादा जिलों में कोहरा छाया है।

Aaj ka Mausam: मध्यप्रदेश में आज का मौसम (शुक्रवार, 3 जनवरी) को कैसा रहेगा। भोपाल, इंदौर, जबलपुर सहित 35 से ज्यादा जिलों में कोहरा छाया है। ग्वालियर में विजिबिलिटी 100 मीटर है। पचमढ़ी में पारा 4 डिग्री से नीचे है। मौसम विभाग ने एमपी में अगले 3 दिन तक कोहरे का अलर्ट जारी किया है। शीतलहर चलने की संभावना नहीं है। विभाग ने तीन दिन बाद रात के तापमान में 3 डिग्री तक की बढ़ोतरी होने की संभावना जताई है।

इन जिलों में घना कोहरा
शुक्रवार को भोपाल, इंदौर, जबलपुर, उज्जैन, ग्वालियर, विदिशा, देवास, आगर-मालवा, रतलाम, मंदसौर, नीमच, दमोह, छतरपुर, निवाड़ी, टीकमगढ़, मऊगंज, रीवा, मैहर, सतना, पन्ना, कटनी, सागर, नरसिंहपुर, सिंगरौली, सीधी, श्योपुर, अशोकनगर, विदिशा, मुरैना, भिंड, दतिया, गुना, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, सीहोर, राजगढ़ और शाजापुर में मध्यम से घना कोहरा छाया है।

जानिए किस जिले में कितना रहा दिन रात का पारा:

undefined
undefined

कल इन जिलों में घने कोहरे का अलर्ट
मौसम विभाग ने शनिवार (4 जनवरी) को भोपाल, जबलपुर, ग्वालियर, नरसिंहपुर, दमोह, निवाड़ी, टीकमगढ़, पन्ना, कटनी, सीधी, मऊगंज, सिंगरौली, सतना, मैहर, राजगढ़, विदिशा, सीहोर, रायसेन, नीमच, मंदसौर, श्योपुर, मुरैना, रीवा, सागर, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, भिंड और दतिया में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है।

इसे भी पढ़ें: UP का मौसम: लखनऊ, प्रयागराज, अयोध्या सहित 25 से ज्यादा जिलों में कोहरा; अगले 5 दिन कड़ाके की ठंड का अलर्ट

5 जनवरी को इन जिलों में रहेगा कोहरा
मौसम विभाग ने रविवार (5 जनवरी) को भोपाल, जबलपुर, ग्वालियर, विदिशा, सीहोर, मऊगंज, सिंगरौली, रीवा, कटनी, सतना, मैहर, सीधी, भिंड, दतिया, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, राजगढ़, रायसेन, सागर, निवाड़ी, टीकमगढ़, नीमच, मंदसौर, श्योपुर, मुरैना, पन्ना, नरसिंहपुर और दमोह में घना कोहरा छाए रहने का अलर्ट जारी किया है।

22 जनवरी तक रहेगी ठंड
मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक, जम्मू, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, लद्दाख में बर्फबारी हो रही है। वहां से सर्द हवा मध्यप्रदेश में आ रही है। इसलिए ठंड का असर है। आने वाले दिनों में बर्फ पिघलेगी। हवा की रफ्तार और तेज हो जाएगी। एमपी में ठंड का असर बढ़ जाएगा। जनवरी में प्रदेश का मौसम ठंडा ही रहेगा। अभी तीन दिन कोहरा रहेगा। इसके बाद फिर शीतलहर चल सकती है। 22 जनवरी तक शीतलहर चलने का अनुमान है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story