UP का मौसम: लखनऊ, प्रयागराज, अयोध्या सहित 25 से ज्यादा जिलों में कोहरा; अगले 5 दिन कड़ाके की ठंड का अलर्ट

Uttar Pradesh today weather update, know in which district there is fog and severe cold
X
UP का मौसम: लखनऊ, प्रयागराज, अयोध्या सहित 25 से ज्यादा जिलों में कोहरा।
UP weather today: उत्तर प्रदेश में आज का मौसम (शुक्रवार, 3 जनवरी) को कैसा रहेगा। लखनऊ, प्रयागराज, अयोध्या, वाराणसी सहित 25 से ज्यादा जिलों में कोहरा है।

UP weather today: उत्तर प्रदेश में आज का मौसम (शुक्रवार, 3 जनवरी) को कैसा रहेगा। लखनऊ, प्रयागराज, अयोध्या, वाराणसी सहित 25 से ज्यादा जिलों में कोहरा है। बुलंदशहर में विजिबिलिटी 5 मीटर तक रह गई। कई जिलों में शीतलहर भी चल रही है। सर्दी के सितम से लोग बेहाल हैं। 24 घंटे में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से गिरकर 5 डिग्री पर पहुंच गया। सोनभद्र में ज्यादा ठंडा है। न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। कानपुर में 5 डिग्री रात का पारा दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने अगले 5 दिन कड़ाके की ठंड पड़ने का अलर्ट जारी किया है।

यूपी के इन जिलों कोहरा
शुक्रवार को लखनऊ, प्रयागराज, अयोध्या, बुलंदशहर, वाराणसी, चित्रकूट, प्रतापगढ़, अमेठी, सुल्तानपुर, अंबेडकरनगर, बाराबंकी, रायबरेली, फतेहपुर, मिर्जापुर, चंदौली, सोनभद्र, फर्रुखाबाद, कानपुर देहात, कानपुर नगर, औरैया, हरदोई, उन्नाव, बांदा, कौशांबी, कांशीरामनगर, मैनपुरी, फिरोजाबाद, एटा, इटावा और कन्नौज में कोहरा छाया है। शीतलहर भी चल रही है। विजिबिलिटी बेहद कम है। बुलंदशहर में विजिबिलिटी 10 मीटर रही।

जानिए किस जिले में कितनी ठंड
कानपुर में रात का पारा 4.3 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। वाराणसी में 5.7, आगरा 7.6, अलीगढ़ 6.8, अयोध्या 5.5, अरेली 9.6, गोरखपुर 8.3, हरदोई 9, लखनऊ 7.4, मेरठ 8.4, मुरादाबाद 8.7 और प्रयागराज में 6.4 डिग्री पारा दर्ज किया गया। मेरठ में दिन का पारा भी 14.8 डिग्री रही। मुरादाबाद में 15.8 डिग्री अधिकतम तापमान रहा। अलीगढ़ 15.8 और अयोध्या में 15 डिग्री दिन का पारा दर्ज किया गया।

इसे भी पढ़ें: MP का मौसम: भोपाल, इंदौर, जबलपुर सहित 35 से ज्यादा जिलों में कोहरा; जानिए आपके शहर में कितनी ठंड

6 जनवरी से बूंदाबांदी के आसार
मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक, पहाड़ों से आ रही पश्चिमी हवा से कड़ाके की ठंड पड़ रही है। सर्द हवा ने लोगों को बेहाल कर दिया है। उत्तर-पश्चिमी हवा तेज चलती रहेंगी। अगले पांच दिन यूपी में कड़ाके की ठंड पड़ेगी। 6 जनवरी से बूंदाबांदी के भी आसार हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने लोगों को गर्म कपड़े, टोपी और मफलर पहनें, गर्म पेय पदार्थों का सेवन करने, बच्चों और बुजुर्गों को बाहर जाने के बचने की सलाह दी है।

लखनऊ में कड़ाके की ठंड
लखनऊ में कड़ाके की ठंड रही। तापमान 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जौनपुर में कोहरा छाया हुआ है। विजिबिलिटी 50 मीटर है। सर्द हवा से गलन बढ़ गई। लोग अलावा का सहारा ले रहे हैं। सुबह न्यूनतम पार 7 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। मेरठ में हल्का कोहरा है। पारा 8.8 डिग्री तक रिकॉर्ड किया गया। कानपुर में घने बादल हैं। रात का तापमान 4.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। अयोध्या में कोहरा छाया हुआ है। पारा 5.5°C पहुंच गया।ललितपुर में घना कोहरा छाया है। हवा चल रही है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story