Logo
MP Weather Update: मध्यप्रदेश में शुक्रवार-शनिवार की रात पचमढ़ी सबसे ठंडा रहा। पिछले दो दिन से यहां का तापमान 12 से 13 डिग्री सेल्सियस के बीच है। इंदौर भोपाल सहित 24 शहरों में रात का तापमान 20 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया।  

MP Weather Update: मध्यप्रदेश में नवंबर शुरू होते ही गुलाबी ठंड ने दस्तक दे दी है। 15 नवंबर के बाद ठंड का असर तेजी से बढ़ेगा। शुक्रवार-शनिवार की रात हिल स्टेशन पचमढ़ी सबसे ठंडा रहा। यहां पिछले दो दिन से तापमान 12 से 13 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है। इंदौर भोपाल सहित 24 शहर हैं, जिनका तापमान 20 डिग्री से नीचे रिकॉर्ड किया गया। 

मौसम वैज्ञानिाकें की मानें तो 15 नवंबर से ठंड का असर तेज होगा। हालांकि, दिन में तेज धूप के चलते गर्मी का असर बना रहेगा। दो सप्ताह बाद उत्तरी हवाओं के चलते तापमान में कमी आएगी। रीवा, राजगढ़, मंडला, उमरिया, बैतूल और मलाजखंड के तापमान में भी गिरावट आई है। 

यह भी पढ़ें: Delhi Air Pollution: प्रदूषण ने बिगाड़ी दिल्ली की हालत, WHO की लिमिट से 65 गुना ज्यादा हुआ खतरनाक 

राजगढ़-उमरिया में 16., मंडला में तापमान 15.6 डिग्री
मौसम विभाग के अनुसार, मध्य प्रदेश के 24 शहरों में रात का तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया। पचमढ़ी में सबसे कम तापमान 13.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि मंडला में यह 15.6 डिग्री और राजगढ़-उमरिया में 16.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। ग्वालियर में तापमान 17.4 डिग्री, भोपाल और जबलपुर में 17.8 डिग्री, इंदौर में 18.4 डिग्री, और उज्जैन में 18.8 डिग्री सेल्सियस रहा।

भोपाल में सुबह-सुबह हल्की धुंध
नवंबर महीने में आमतौर पर मौसम शांत और स्वच्छ रहात है, लेकिन भोपाल के बड़े तालाब में सुबह-सुबह हल्की धुंध छाने लगी है। आसमान में बादल भी छाए रहते हैं। अक्टूबर की तुलना में उमस कम है। रात के तापमान में गिरावट भी शुरू हो गई है।

हल्की बारिश के आसार
मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, ग्वालियर, चंबल, भोपाल, इंदौर, उज्जैन और जबलपुर संभाग के कुछ इलाकों में हल्की बारिश भी हो सकती है। यहां दिन का तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और रात का तापमान 15 डिग्री सेल्सियस के नीचे रहने की उम्मीद है। यह हालात पश्चिमी विक्षोभ के चलते बन रहे हैं। 

7