Logo
सेलिना जेटली ने भाई की गिरफ्तारी की खबर मिलते ही रातो-रात छोड़ा ऑस्ट्रिया। क्रेडिट कार्ड के वजह से पहुंची भारत, जेब में नहीं थे पैसे। अब भाई की रिहाई के लिए लड़ रही कानूनी लड़ाई।

अभिनेत्री सेलिना जेटली ने हाल ही में अपने भाई (सेवानिवृत्त) मेजर विक्रांत कुमार जेटली की गिरफ्तारी को लेकर बड़ा खुलासा किया है। उनका भाई सितंबर 2024 से संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में हिरासत में हैं। सेलिना ने पीटीआई से बातचीत के दौरान बताया कि यह खबर मिलते ही उन्होंने ऑस्ट्रिया छोड़कर भारत आने का कठिन फैसला लिया, वो भी बेहद मुश्किल हालात में।

कैसे मिली गिरफ्तारी की खबर?

सेलिना के अनुसार, 29 सितंबर की रात करीब 9 बजे उन्हें फोन आया। शुरुआत में उन्हें लगा कि भाई मजाक कर रहा है। लगभग एक घंटे तक उन्होंने इस बात को गंभीरता से नहीं लिया। लेकिन जब सच्चाई सामने आई, तो वे पूरी तरह टूट गई।

रातों-रात लिया भारत आने का फैसला

सेलिना ने बताया कि रात 1 बजे, बिना किसी तैयारी के, क्रेडिट कार्ड की मदद से टिकट लेकर वह भारत आ गई। उस वक्त उनके पास बहुत कम पैसे थे। सेलिना का मानना था कि अगर वो ऑस्ट्रिया में रही, तो भाई के लिए आवाज नहीं उठा पाएंगी।

बच्चों की वजह से शादी बचाने की कोशिश- सेलिना  

उस समय एक्ट्रेस का वैवाहिक जीवन भी तनावपूर्ण दौर से गुजर रहा था। उन्होंने बताया कि वो अपने पति पीटर हाग के खिलाफ घरेलू हिंसा, क्रूरता और मानसिक उत्पीड़न का मामला भी दर्ज कराया था। सेलिना ने कहा कि बच्चों की वजह से वह शादी बचाने की कोशिश कर रही थी, लेकिन हालात बहुत खराब थे।

किसी ने साथ नहीं दिया - सेलिना

भारत आने के बाद भी सेलिना की मुश्किलें कम नहीं हुई। उन्हें अपने मुंबई स्थित घर में रहने के लिए कोर्ट से आदेश लेना पड़ा। उन्होंने आरोप लगाया था कि उनके पति ने बिना अनुमति घर बेचने की कोशिश कर रहे थे।

कानूनी लड़ाई जारी

भारत लौटने के बाद सेलिना ने दिल्ली हाई कोर्ट का रुख किया, हाल ही में यूएई की एक फर्म को उनके भाई की ओर से पैरवी करने की अनुमति मिली है। उनका दावा हैं कि उनके भाई को अवैध रूप से हिरासत में रखा गया हैं, और एक साल से ज्यादा समय बीतने के बावजूद सरकार को उनकी स्थिति की कोई ठोस जानकारी नहीं हैं।
 

5379487