Logo
Ram Charan Peddi: राम चरण ने अपने 41वें जन्मदिन पर फिल्म पेड्डी का दमदार टीज़र रिलीज कर फैंस को बड़ा सरप्राइज दिया है। इसमें उनके रॉ और फियरलेस पहलवान अवतार ने होश उड़ा दिए हैं। जानिए कब होगी रिलीज।

Ram Charan Peddi Look: साउथ इंडस्ट्री के मेगास्टार राम चरण (Ram Charan) जल्द ही अपनी अपकमिंग फिल्म 'पेद्दी' में नजर आने वाले हैं। ये पैन इंडिया फिल्म होगी जिसमें अभिनेता के साथ जान्हवी कपूर की जोड़ी नजर आएगी। इसी कड़ी में 'पेद्दी' से राम चरण का लुक रिवील हो गया है।

राम चरण ने अपने 41वें जन्मदिन पर फैंस को खास तोहफा देते हुए 'पेद्दी' का दमदार टीज़र रिलीज किया, जिसमें अभिनेता एक रॉ और फियरलेस पहलवान के अवतार में नजर आ रहे हैं। टीज़र सामने आते ही सोशल मीडिया पर छा गया है और फैंस उनके इस नए अंदाज की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

पेद्दी में पहलवान लुक में नजर आए राम चरण

करीब 45 सेकंड के इस टीज़र में राम चरण का जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन देखने को मिलता है। लंबे बंधे बाल, मजबूत कद-काठी और चेहरे पर इंटेंस लुक उनके किरदार को बेहद प्रभावशाली बनाता है। वीडियो में वह कभी भारी गदा उठाते, तो कभी ट्रक में बोरे फेंकते नजर आते हैं। वहीं बारिश के बीच कुश्ती के सीन इसे और भी दमदार बनाते हैं।

ये भी पढ़ें- Ranbir Kapoor Ram Look: ‘रामायण’ से जुड़ी बड़ी अपडेट, रामनवमी पर नहीं अब इस दिन जारी होगा रणबीर कपूर का राम लुक!

ये भी पढ़ें-  Dhurandhar 2 BO Collection: धुरंधर द रिवेंज का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, पठान-कल्कि 2898 AD और दंगल के रिकॉर्ड को पछाड़ा!

टीज़र में एक वॉइसओवर भी सुनाई देता है, जिसमें कहा जाता है कि “कुश्ती मतलब बल्ला पकड़कर गेंद का सामना करना नहीं, जान हथेली पर लेकर मौत से लड़ना है।" इस पर राम चरण का डायलॉग- “ये खेल ही मेरा घमंड है।" 

'पेद्दी' के बारे में

फिल्म का निर्देशन बुची बाबू साना कर रहे हैं, जो इससे पहले 'उप्पेना' जैसी हिट फिल्म दे चुके हैं। 'पेड्डी' एक स्पोर्ट्स ड्रामा है, जिसमें गांव के बैकग्राउंड और खेल के जुनून को बड़े पैमाने पर दिखाया जाएगा।

Janhvi Kapoor Peddi look
Janhvi Kapoor Peddi look

ये भी पढ़ें- रणवीर सिंह की फिल्म की कायल हुईं कंगना रनौत: Dhurandhar 2 की तारीफ में बोलीं- 'ये नए भारत की तस्वीर है'

फिल्म में बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर लीड रोल में नजर आएंगी, जो राम चरण के साथ पहली बार स्क्रीन शेयर करेंगी। इसके अलावा फिल्म में शिव कुमार, दिव्येंदु शर्मा, जगपति बाबू और बोमन ईरानी जैसे दमदार कलाकार भी अहम भूमिकाओं में हैं।

फिल्म के म्यूजिक की कमान दिग्गज संगीतकार एआर रहमान ने संभाली है। ये फिल्म 30 अप्रैल 2026 को दुनियाभर में रिलीज होगी।

7