haribhoomi hindi news
कांग्रेस ने हेमंत कटारे का इस्तीफा स्वीकार नहीं किया है। प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने स्पष्ट किया कि, वे उप नेता प्रतिपक्ष पद पर बरकरार रहेंगे।

मध्यप्रदेश। हेमंत कटारे द्वारा उप नेता विपक्ष के पद से इस्तीफा देने के मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है। कांग्रेस द्वारा उनका इस्तीफा स्वीकार नहीं किया गया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा है कि, वो अपने पद पर हैं, उपनेता प्रतिपक्ष हैं, उनके पोस्ट से सारी बातें स्पष्ट हो गई हैं। जीतू पटवारी के बयान से पहले हेमंत कटारे ने एक्स पर एक पोस्ट किया था जिसमें उन्होंने इस्तीफे का कोई जिक्र नहीं किया था।

कोई राजनीतिक साजिश नहीं 
हेमंत कटारे ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा कि, 'कांग्रेस मेरे स्वर्गीय पिताजी की विरासत है। और हां…मेरे फोन न उठाने पर कृपया भारी-भरकम कयास ना लगायें। 
शादी की सालगिरह पर परिवार के साथ समय बिताना कोई राजनीतिक साजिश नहीं बल्कि मेरा मूलभूत और संवैधानिक अधिकार भी है। कभी कभी नेता भी इंसान होता है।'

पद से नहीं, जनता के विश्वास से ताकत
भाजपा पर हमला बोलते हुए हेमंत कटारे ने लिखा, अब जरा ध्यान से सुन लो भाजपाइयों, ज्यादा खुशफहमी पालने की जरूरत नहीं है। सोमवार से सदन में पूरी तैयारी, पूरे दस्तावेज और पूरी ताकत के साथ उपस्थित रहूंगा — और हमेशा की तरह आपको धोने का कार्य करूंगा। चाहे मुद्दा गोमांस का हो, इंदौर के भागीरथपुरा का हो, शंकराचार्य जी के अपमान का हो, या जहरीली हवा-दवा-पानी और सरकार के भ्रष्टाचार का — हर विषय पर तर्क, प्रमाण और जनता की आवाज के साथ आपके भ्रष्टाचार की परतें खोलूंगा। तैयारी मजबूत रखिएगा। क्योंकि मैं पद से नहीं, जनता के विश्वास से ताकत लेता हूं — और वही विश्वास मेरी सबसे बड़ी शक्ति है।

hemant katare post
Hemant Katare Post

20 फरवरी को जानकारी सामने आई थी कि, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को लिखे पत्र में हेमंत कटारे ने लिखा कि, संगठन उपनेता विपक्ष की जिम्मेदारी जिसे चाहे दे दें, वे पूर्ण सहयोग करेंगे। पार्टी द्वारा उन्हें इस योग्य समझा गया इसके लिए वे आभारी हैं।

यह भी पढ़ें:  BJP युवा मोर्चा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प

यह भी पढ़ें: शिवलिंग पर सिर रगड़ता दिखा बाघ

यह भी पढ़ें: MP में ऑनलाइन ऐप से गिद्धों की गणना

यह भी पढ़ें: रामेश्वर शर्मा ने हेमंत कटारे की आड़ में नेता विपक्ष पर कसा तंज

यह भी पढ़ें: 19 साल के NEET कैंडिडेट का वीडियो वायरल

हेमंत कटारे शाम चार बजे तक विधानसभा की कार्रवाई में मौजूद थे लेकिन फिर अचानक उठ कर चले गए थे। इसके बाद शाम को हेमंत कटारे के द्वारा इस्तीफा दिए जाने की खबर सामने आई है। हालांकि इस्तीफे पर हेमंत कटारे द्वारा कोई बयान नहीं दिया गया था।

 

7