haribhoomi hindi news
इंदौर में विरोध प्रदर्शन के दौरान भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प और पत्थरबाजी हो गई। हालात काबू में करने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया।

मध्यप्रदेश। इंदौर में भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई। जानकारी के अनुसार AI इम्पैक्ट समिट में इंडियन यूथ कांग्रेस के प्रदर्शन के खिलाफ भाजपा युवा मोर्चा के लोग प्रदर्शन करने गए थे। इसी दौरान दोनों राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। प्रदर्शन के दौरान पत्थरबाजी भी हुई। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए भारी पुलिस बल तैनात है।

बताया जा रहा है कि, भाजपा युवा मोर्चा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे पर पत्थर के अलावा पानी की बोतल और टमाटर-संतरे भी फेंक के मारे। स्थिति इतनी बिगड़ गई कि, पुलिस को मामला शांत करवाने के लिए वॉटर कैनन का इस्तेमाल करना पड़ा। पथराव में एसआई आरएल बघेल घायल हुए हैं। उनके सीने में पत्थर लगा जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया।

अहंकार और अराजकता की पराकाष्ठा

इंदौर में हुई झड़प का वीडियो जारी करते हुए मध्यप्रदेश कांग्रेस ने एक्स पर लिखा कि, 'अहंकार और अराजकता की पराकाष्ठा पार करते भाजपाई अब पत्थर बाजी पर उतर आए हैं।इंदौर के जिला कांग्रेस कार्यालय पर पत्थर फेंकना भारतीय जनता पार्टी की गुंडई, दिवालिया मानसिकता और अलोकतांत्रिक रवैए का एक और उदाहरण है। भाजपा की इस गुंडागर्दी से कांग्रेस का कार्यकर्ता डरने वाला नहीं है। हर अत्याचार का पुरजोर प्रतिकार किया जाएगा।'

यह भी पढ़ें: शिवलिंग पर सिर रगड़ता दिखा बाघ

यह भी पढ़ें: MP में ऑनलाइन ऐप से गिद्धों की गणना

यह भी पढ़ें: रामेश्वर शर्मा ने हेमंत कटारे की आड़ में नेता विपक्ष पर कसा तंज

यह भी पढ़ें: MP की नई आबकारी नीति लागू

यह भी पढ़ें: अटेर विधायक हेमंत कटारे ने उप नेता विपक्ष पद से दिया इस्तीफा

दरअसल, दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित AI इम्पैक्ट समिट के दौरान यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने टी-शर्ट उतारकर प्रदर्शन किया था। समिट में प्रधानमंत्री के खिलाफ नारेबाजी भी की गई। भाजपा का कहना है कि, समिट में इस तरह का प्रदर्शन भारत की छवि खराब कर सकता है। यूथ कांग्रेस के प्रदर्शन के विरोध में आज भाजपा के कार्यकर्ता कांग्रेस दफ्तरों का घेराव कर रहे हैं।

7