Logo
अटेर विधायक हेमंत कटारे ने उप नेता विपक्ष पद से इस्तीफा दिया। पत्र में परिवार और क्षेत्र को समय न दे पाने को वजह बताया, कांग्रेस अध्यक्ष को सौंपा पत्र।

मध्यप्रदेश। उप नेता विपक्ष और अटेर से विधायक हेमंत कटारे ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है ऐसी जानकारी सामने आई है। इस्तीफे का कारण बताते हुए उन्होंने पत्र में लिखा कि, वे अपने क्षेत्र की जनता और परिवार को समय नहीं दे पा रहे इसलिए यह जिम्मेदारी छोड़ रहे हैं। उन्होंने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को लिखे पत्र में कहा है कि, वे जिसे चाहे उसे इस पद की जिम्मेदारी दें दे।

बताया जा रहा है कि, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को लिखे पत्र में हेमंत कटारे ने लिखा कि, संगठन उपनेता विपक्ष की जिम्मेदारी जिसे चाहे दे दें, वे पूर्ण सहयोग करेंगे। पार्टी द्वारा उन्हें इस योग्य समझा गया इसके लिए वे आभारी हैं।

मैरिज एनिवर्सरी के दिन इस्तीफा
जानकारी के अनुसार आज हेमंत कटारे की मैरिज एनिवर्सरी है। शाम चार बजे तक वे विधानसभा की कार्रवाई में मौजूद थे लेकिन फिर अचानक उठ कर चले गए। इसके बाद शाम को हेमंत कटारे के द्वारा इस्तीफा दिए जाने की खबर सामने आई है। हालांकि इस्तीफे पर हेमंत कटारे द्वारा कोई बयान नहीं दिया गया है।

यह भी पढ़ें: संदिग्ध गौ-मांस प्रकरण में PM को खून से लिखा पत्र

यह भी पढ़ें: 19 साल के NEET कैंडिडेट Atharva Chaturvedi का वीडियो

यह भी पढ़ें: जबलपुर में अजान और आरती को लेकर विवाद

यह भी पढ़ें: भागीरथपुरा मामले में सरकार ने स्वीकारी 32 मौतें

यह भी पढ़ें: कृषि, शिक्षा और स्वास्थ्य में बदलाव की तैयारी, CM मोहन यादव ने बताई योजना

पूर्व मंत्री को हराकर बने थे विधायक
साल 2023 में हुए विधानसभा चुनाव में हेमंत कटारे ने भाजपा के पूर्व मंत्री अरविंद भदौरिया को बीस हजार से अधिक वोट से हराया था। हेमंत कटारे के पिता सत्यदेव कटारे नेता विपक्ष रह चुके थे। साल 2018 में वे अटेर से चुनाव हार गए थे लेकिन 2023 में उन्होंने दोबारा यह सीट जीती।

5379487