मध्यप्रदेश। पुलिस मुख्यालय के सामने दिसंबर 2025 में 26.5 टन संदिग्ध गौ-मांस पकड़ाया था। इस मामले में बड़ी साजिश का आरोप लगाते हुए सीबीआई जांच की मांग की गई है। इसके लिए भोपाल के जय मां भवानी हिन्दू संगठन के अध्यक्ष भानू सिंह ने पीएम को खून से खत लिखा है। भानू सिंह का कहना है कि, दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जानी चाहिए।
संगठित नेटवर्क की भूमिका
भानू सिंह ने पीएम को भेजे गए पत्र में लिखा है कि, 17 दिसंबर को पकड़े गए कंटेनर का मांस नगर निगम से जुड़े ठेका संचालित स्लॉटर हॉउस से निकलना बताया गया। यह प्रशासनिक लापरवाही और संरक्षण से जुड़ा गंभीर मामला है। प्रधानमंत्री को भेजे गए पत्र में यह दावा भी किया गया है कि, इतने बड़े स्तर पर संदिग्ध मांस पकड़े जाने के बावजूद अब तक सीमित कार्रवाई ही हुई। मामले में संगठित नेटवर्क की भूमिका हो सकती है। इसलिए इसमें स्वतंत्र और उच्च स्तरीय जांच जरूरी है।
पीएम को भेजेंगे एक हजार पोस्टकार्ड
जय मां भवानी हिन्दू संगठन का कहना है कि, वे लोकतांत्रिक और संवैधानिक तरीके से अपनी बात रख रहे हैं। भोपाल से एक हजार पोस्टकार्ड पीएम मोदी को भेजे जाएंगे। सोशल मीडिया पर अभियान चलाकर एक लाख युवाओं को इससे जोड़ा जाएगा। इस संगठन का कहना है कि, मुख्यमंत्री निवास जाकर भी वे ज्ञापन दे चुके हैं लेकिन कोई एक्शन नहीं लिया गया।
यह भी पढ़ें: जबलपुर में हिन्दू संगठनों ने किया थाने का घेराव, मस्जिद तोड़ने की मांग
यह भी पढ़ें: भागीरथपुरा मामले में सरकार ने स्वीकारी 32 मौतें
यह भी पढ़ें: AI Impact Summit 2026में CM यादव ने बताई भविष्य की योजना
यह भी पढ़ें: क्या MP में सक्रिय है मानव तस्करी रैकेट
यह भी पढ़ें: रिटायर्ड फौजी ने नशे में खुद को मारी गोली
पीएम से की गई तीन मांग
प्रधानमंत्री को भेजे गए पत्र में सीबीआई से निष्पक्ष और समयबद्ध जांच की मांग, दोषी अधिकारियों और कर्मचारियों पर दंडात्मक कार्रवाई और गौ-संरक्षण से जुड़े अपराधों पर जीरो टॉलरेंस की मांग की गई है।









