Logo
राहुल गांधी के भोपाल दौरे से पहले हेमंत कटारे के इस्तीफे पर सियासत गरमा गई है। भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने इसे लेकर कांग्रेस नेतृत्व पर तंज कसा।

मध्यप्रदेश। नेता विपक्ष राहुल गांधी के मध्यप्रदेश दौरे से पहले राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने राहुल गांधी के दौरे पर तंज कसा है। 20 फरवरी को मध्यप्रदेश के उप नेता विपक्ष हेमंत कटारे ने इस्तीफा दे दिया था। इसी बात को मुद्दा बनाते हुए रामेश्वर शर्मा ने कहा कि, राहुल गांधी के दौरे की बात जानकार हेमंत कटारे ने अपने पद से इस्तीफा दिया है।

राहुल गांधी जी के स्वस्थ रहने की कामना
विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि, 'राहुल गांधी ने किसी को लंगड़ा घोड़ा, किसी को शादी का घोड़ा, टांगे का घोड़ा, तो किसी को बूढ़ा हो गया घर बैठ जा, ऐसे सभी शब्दों से अपमानित किया है। इसीलिए जैसे ही अब राहुल गांधी के मध्यप्रदेश आने का समाचार प्राप्त हुआ, तो उप नेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे जी ने इस्तीफा दे दिया। इसका मतलब है कि कांग्रेस में राहुल गांधी जी का आगमन अच्छा है, शुभ है और इसलिए हम राहुल गांधी जी के ऐसे ही स्वस्थ रहने की कामना करते हैं।'

भाजपा के दरवाजे सबके लिए खुले
रामेश्वर शर्मा से जब पूछा गया कि, क्या हेमंत कटारे भाजपा में शामिल हो सकते हैं? तो उन्होंने कहा कि, हम तोड़फोड़ में विश्वास नहीं रखते लेकिन भाजपा के दरवाजे सबके लिए खुले हैं फिलहाल नो वैकेंसी। 

यह भी पढ़ें: MP की नई आबकारी नीति लागू

यह भी पढ़ें: इंदौर जल संकट पर सदन में हंगामा

यह भी पढ़ें: संदिग्ध गौ-मांस प्रकरण में बड़ी साजिश का आरोप

यह भी पढ़ें: भागीरथपुरा मामले में सरकार ने स्वीकारी 32 मौतें

यह भी पढ़ें: MP में गुमशुदा महिलाओं के आंकड़ों पर बवाल

किसान सभा पर भी बोले शर्मा
भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने किसान सभा के मुद्दे पर कहा कि, वो लोग किसानों की बात कर रहे हैं जो फसलों के बारे में कुछ नहीं जानते। नेहरू से लेकर मनमोहन तक किसी प्रधानमंत्री ने किसानों के बारे में नहीं सोचा। भाजपा की अटल सरकार हो या मोदी सरकार, हमने हमेशा किसानों के लिए काम किया। कांग्रेस की थाली खाली है, पप्पू के भरोसे राजनीति।

बता दें कि, राहुल गांधी 24 फरवरी को भोपाल आ रहे हैं। वे भारत और अमेरिका के बीच हुई ट्रेड डील के विरोध में किसान सभा को संबोधित करेंगे। कांग्रेस इस मुद्दे पर राष्ट्रव्यापी आंदोलन की तैयारी में है।

5379487