Logo
election banner
Akshay Kanti bam Indore : इंदौर के इमोजी लाइन में भूतपूर्व सैनिकों के मकान तोड़ने गए प्रशानिक अमले का विरोध करना कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी अक्षय कांति बम को महंगा पड़ गया। सोमवार सुबह हुई इस घटना के बाद उनके खिलाफ FIR की खबर है।

Akshay Kanti bam Indore : इंदौर के विधानसभा क्षेत्र-4 में स्थित इमोजी लाइन में भूतपूर्व सैनिकों के मकान तोड़ने गए प्रशानिक अमले को बैरंग लौटना पड़ा। सोमवार सुबह हुई इस घटना के दौरान कांग्रेस के लोकसभा लोकसभा प्रत्याक्षी डॉ. अक्षय कांति बम और पुलिस अफसरों के बीच जबरदस्त नोक-झोंक हुई। अक्षय बम बुलडोजर पर सवार हो गए और कार्रवाई रोकने के बाद ही नीचे उतरे। 

विरोध प्रदर्शन के बाद पुलिस प्रशासन ने कार्रवाई तो रोक दी, लेकिन कांग्रेस प्रत्याशी अक्षय कांति बम और युवा कांग्रेस के शहर अध्यक्ष तत्सम भट्ट के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है। मामले में उनकी गिरफ्तारी भी की जा सकती है। 

110 घर तोड़ने पहुंचा था इंदौर प्रशासन 
नगर निगम, पुलिस और प्रशासन की टीम सोमवार सुबह इंदौर के इमोजी लाइन में पूर्व सैनिकों के 110 घरों को तोड़ने के लिए पहुंची थी। पूर्व सैनिकों और उनके परिजन इस कार्रवाई का विरोध कर रहे थे। जिस पर पुलिस ने बल प्रयोग कर उन्हें हटा दिया। 

पूर्व सैनिकों से प्रशासन का बर्ताव निंदनीय 
पुलिस के सख्ती की जानकारी मिलने पर कांग्रेस प्रत्याशी अक्षय बम मौके पर पहुंचे और कार्रवाई रोकने अफसरों से चर्चा की। बात नहीं बनी तो वह बुलडोजर पर चढ़ गए। बोले-देश की रक्षा करने वाले पूर्व सैनिकों के साथ प्रशासन का यह बर्ताव निंदनीय है। उनके परिवार पर लाठीचार्ज भी मनमानी प्रतीक है।

शनिवार को नोटिस और सोमवार को बुलडोजर 
इंदौर नगर निगम प्रशासन ने पूर्व सैनिकों सहित कॉलोनी के 110 परिवारों को दो दिन पहले यानी शनिवार नोटिस दिया और सोमवार सुबह बुलडोजर लेकर अतिक्रमण दस्ते के साथ पहुंच गया। विरोध करने पर लाठीचार्ज करते हुए सभी को छत्रीपुरा थाना ले जाया गया। विरोध प्रदर्शन के दौरान अक्षय बम के साथ युवक कांग्रेस अध्यक्ष तत्सम भट्ट, देवेंद्र सिंह यादव और मुकेश यादव सहित अन्य कांग्रेस नेता मौजूद थे। 

5379487