Logo
Greater Noida New Township: ग्रेटर नोएडा की नई इंटीग्रेटेड इंडस्ट्रियल टाउनशिप में लोगों को फ्लैट खरीदने का मौका मिल रहा है, जिसे लेकर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को भी शुरू कर दिया गया है।

Greater Noida New Township: ग्रेटर नोएडा की नई इंटीग्रेटेड इंडस्ट्रियल टाउनशिप में लोगों को फ्लैट खरीदने की सुनहरा मौका मिल रहा है। फ्लैट खरीदने के इच्छुक लोगों के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 2 फरवरी से शुरू हो चुकी है, जिसकी आखिरी तारीख 23 फरवरी है। तय तारीख से पहले  रजिस्ट्रेशन करना जरूरी है।

बताया जा रहा है कि यह टाउनशिप आधुनिक सुविधाओं से युक्त है, जिसमें पहली बार  ग्रुप हाउसिंग के 4 भूखंडों की योजना को शुरू कर दिया गया है। भूखंडों का आवंटन ई-नीलामी के जरिए किया जाएगा। दिल्ली मुंबई इंस्ट्रियल कॉरिडोर (DMIC) के अंतर्गत यह टाउनशिप  ग्रेटर नोएडा लिमिटेड (IITGNL) की ओर से  750 एकड़ में विकसित की जा रही है।

औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा

इस टाउनशिप में  उद्योग, व्यावसायिक और आवास की सुविधा एक ही परिसर में मिलेगी। उद्योगों के लिए 39, ग्रुप हाउसिंग के लिए 4 और व्यावसायिक गतिविधियों के लिए 8 भूखंड आरक्षित कर दिए गए हैं। टाउनशिप में औद्योगिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिल रहा है, ऐसे में कर्मियों के लिए आवास की जरूरत महसूस की जा रही है।  इसे देखते हुए ग्रुप हाउसिंग के लिए 4  भूखंडों की योजना  को शुरू कर दिया गया है। बता दें कि इंटीग्रेटेड इंडस्ट्रियल टाउनशिप के तहत 10 हजार से ज्यादा लोगों को फ्लैट खरीदने का मौका मिलेगा।

26 से ज्यादा भूखंड आवंटित

प्राधिकरण के अधिकारियों का कहना है कि, यहां बिजली, पानी, सड़क समेत सभी जरूरी सुविधाओं का काम पहले ही पूरा कर लिया गया है। औद्योगिक श्रेणी के अब तक 26 से ज्यादा भूखंड आवंटित किए जा चुके हैं, बाकी बचे भूखंडों को आवंटित करने की प्रक्रिया चल रही है।

सीईओ ग्रेटर नोएडा/ MD आईआईटीजीएनल रवि कुमार NG,'आधुनिक सुविधाओं से युक्त इंटीग्रेटेड इंडस्ट्रियल टाउनशिप में ग्रुप हाउसिंग के लिए 4 भूखंडों की योजना शुरू की गई है। इन भूखंडों के आवंटन से लोगों को फ्लैट खरीदने का मौका मिलेगा। वहीं, औद्योगिक इकाइयों में काम करने वालों के लिए परिसर में ही आवास की सुविधा मिलेगी।'

अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें। हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए haribhoomi.com के साथ।

5379487