कुरुक्षेत्र के थीम पार्क में युवा महासम्मेलन आयोजित, मुख्यमंत्री मनोहर लाल हुए शामिल

Vivekananda Youth Conference
X
कुरुक्षेत्र के थीम पार्क में युवा महासम्मेलन आयोजित।
Vivekananda Youth Conference: हरियाणा के कुरुक्षेत्र के थीम पार्क में विवेकानंद युवा महासम्मेलन आयोजित किया गया।

Vivekananda Youth Conference: कुरुक्षेत्र के थीम पार्क में विवेकानंद युवा महासम्मेलन का आयोजन किया गया। इस महासम्मेलन में पीएम नरेंद्र पीएम का ऑनलाइन संवाद भी सुनाया गया। वहीं, मुख्यमंत्री मनोहर लाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष, सांसद नायब सिंह सैनी और विधायक सुभाष सुधा ने तैयारी का मुआयना करते हुए कहा कि पीएम मोदी का विजन है कि साल 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाया जाए।

स्वामी विवेकानंद की जयंती पर युवा महासम्मेलन

भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए स्वामी विवेकानंद जैसे महान लोगों के विचारों और आदर्शों को अपने जीवन में धारण करना होगा। इस विजन को लेकर मुख्यमंत्री मनोहर लाल हरियाणा राज्य में लगातार आगे बढ़ रहे हैं और पीएम मोदी के इस सपने को साकार करने के लिए स्वामी विवेकानंद की जयंती को युवा महासम्मेलन के रूप में मनाया जा रहा है।

बिना खर्ची और पर्ची के युवाओं को नौकरी

नायब सिंह सैनी ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल हरियाणा के युवाओं के लिए काबिले तारीफ काम कर रहे हैं। मुख्यमंत्री मनोहर लाल के कारण ही आज युवाओं को बिना खर्ची और पर्ची के नौकरियां मिल रही हैं। इस तरह के फीडबैक विकसित भारत संकल्प और जनसंवाद यात्राओं के दौरान भी मिल रहे हैं। प्रत्येक गांव से युवा बेटे और बेटियां उच्च पदों पर सरकारी नौकरी कर रहे हैं।

Also Read: Haryana News: गर्भवती पत्नी को छोड़ पति 5 बच्चों की मां संग हुआ फरार, रिश्ते में लगती थी साली

नागरिक और युवाओं पर विश्वास बनाने का लक्ष्य

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने पूरे राज्य में एक ऐसी कार्य प्रणाली स्थापित की है, जिस कार्य प्रणाली से युवाओं के साथ-साथ राज्य के प्रत्येक नागरिक का विश्वास बना है। युवा वर्ग आज अपने आपको सुरक्षित महसूस करने लगा है। इस राज्यस्तरीय युवा महासम्मेलन में प्रदेश भर से हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए। स्वामी विवेकानंद के विचार आज भी प्रासंगिक हैं और जो आने वाली पीढ़ियों का मार्गदर्शन करते रहेंगे।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story