Ram Rahim Parole: पैरोल पर बाहर आने के बाद गुरमीत राम रहीम को याद आए भगवान श्रीराम, डेरा प्रेमियों को दिया ये संदेश

Ramlala Pran Pratishtha
X
राम रहीम ने प्राण प्रतिष्ठा को लेकर डेरा प्रेमियों को दिया संदेश।
राम रहीम ने राम लला के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर एक वीडियो संदेश जारी किया है। यह संदेश बरनावा आश्रम से जारी किया गया है।

Ram Rahim Parole: डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम 50 दिन की पैरोल मिलने के बाद रोहतक की सुनारिया जेल से निकलकर सीधे उत्तर प्रदेश के बरनावा स्थित आश्रम में पहुंच गए। डेरा प्रमुख को शुक्रवार को पैरोल मिली थी। पिछली चार सालों में 9वीं बार पैरोल मिली है। यौन शोषण और हत्या मामले में सजायाफ्ता गुरमीत राम रहीम को बरनावा आश्रम पहुंचते ही भगवान श्रीराम की याद आई। उन्होंने एक वीडियो संदेश जारी कर डेरा प्रेमियों को श्री रामलला के प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर शामिल होने का आह्वान किया।

संदेश में राम रहीम ने क्या कहा

वीडियो संदेश में राम रहीम ने राम लला की प्राण प्रतिष्ठा में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेने का आह्वान किया है। राम रहीम ने डेरा प्रेमियों को संदेश देते हुए कहा कि हम सभी प्रभु श्री राम की संतान हैं और अयोध्या में हो रही भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा एक पर्व है। इस पर्व को सभी लोग पर्व की तरह ही मनाएं। डेरा प्रमुख ने कहा कि 22 जनवरी को अयोध्या नहीं जा पाए तो घर पर ही दिपावली की तरह इस पर्व को मनाएं, जैसे सभी मना रहे हैं। सभी को इसकी शुभकामनाएं। इसके साथ ही राम रहीम ने अपने समर्थकों से कहा है कि यूपी के बरनावा आश्रम में कोई न आए।

ये भी पढ़ें:- Ram mandir Pran pratishtha: अयोध्या में 51 स्थानों पर पार्किंग व्यवस्था, खड़े हो सकेंगे 22,825 वाहन, गूगल मैप पर मिलेगी लोकेशन

2017 में सुनाई गई थी आजीवन कारावास की सजा

बताते चलें कि राम रहीम 2017 में राम रहीम को 2 साध्वियों से यौन शोषण और एक पत्रकार की हत्या के आरोप में आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी। वह शुक्रवार को हरियाणा के रोहतक की सुनारिया जेल से बाहर आया है। जेल से बाहर आते ही राम रहीम सीधा यूपी के बरनावा आश्रम पहुंचा। जहां से ये वीडियो संदेश जारी किया है। इससे पहले साल 2023 के नवंबर में ही राम रहीम को 21 दिन पैरोल पर बाहर आया था। 13 दिसंबर को ही राम रहीम जेल वापस लौटा था। वहीं अब साल 2024 के पहले महीने में ही राम रहीम को 50 दिन की पैरोल पर फिर से बाहर आ गया है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story